Home

शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री व अपर मुख्य सचिव का पुतला फूक की जमकर नारेबाजी

शिक्षकों को शराब पीने व बेचने वाले को चिन्हित करने संबंधी आदेश को अविलंब वापस लेने की मांग

जन्दाहा(वैशाली)शिक्षकों को शराब पीने एवं बेचने वाले को चिन्हित करने व सूचना देने संबंधित शिक्षा विभाग द्वारा जारी तुगलकी फरमान के विरोध में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई जन्दाहा,बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई जन्दाहा के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड संसाधन केन्द्र जन्दाहा के बाहरी परिसर में जारी पत्र की प्रति व शिक्षा मंत्री का पुतला जलाकर जबरदस्त विरोध प्रकट किया गया।

इस अवसर पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अकबर अली,कोषाध्यक्ष निशांत कुमार,मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज अता,

बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न भक्त,रितेश कुमार रिंकू,अशोक पंडित,राजीव कुमार झा,बब्लू रजक,अनिल कुमार,सुदीश कुमार सिंह,अखिलेश कुमार,राजेश कुमार,शशि शेखर,अशोक कुमार सिंह आदि समेत दर्जनों शिक्षक शामिल हुए और शिक्षा मंत्री हाय,हाय,मुख्य मंत्री मुर्दाबाद जैसे जोरदार नारे लगाए।शिक्षकों ने एक स्वर में इस आदेश की निंदा की और अविलंब वापस लेने की मांग की।

कार्यक्रम की अघ्यक्षता मोहम्मद अकबर अली व संचालन मोहम्मद शाहनवाज अता ने की।अंत में धन्यवाद ज्ञापन शत्रुघ्न भगत ने किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago