Home

शिक्षक संघ ने कहा कि उच्च न्यायालय पटना से बिना फैसला आए प्रधान शिक्षक के बहाली का विज्ञापन निकालना गलत

पटना:बीपीएससी ने बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यपकों की बहाली के लिए जारी सूचना में अनुभव उच्च न्यायालय पटना से बिना फैसला आए विज्ञापन निकालना गलतकी बाध्यता को जोड़ देने से टीईटी शिक्षक आक्रोशित हो गए है। शिक्षक टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के घोषणा पर 26 मार्च को प्रदेश के सभी जिले में जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करके अपना विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया है।

उच्च न्यायालय पटना से बिना फैसला आए विज्ञापन निकालना गलत

उक्त बात की जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक और प्रदेश प्रवक्ताअश्विनी पाण्डेय ने बताया कि बिहार में शिक्षा का अधिकार अधिनियम व राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के तमाम नियमों की खुलेआम उलंघन किया जा रहा हैं। इन नियमों के तहत बहाल शिक्षकों को जहां एक ओर सहायक शिक्षक और राज्यकर्मी का दर्जा देना चाहिए वहीं सरकार शिक्षकों को जो भी सुविधाएं दे रही हैं उसमें भी कटौती कर रही है।

शिक्षक संघ के दोनों नेताओं ने बताया कि यह बहुत ही गलत बात है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद जो व्यक्ति शिक्षक नहीं बन सकते उन्हें सीधे सरकार प्रधानाध्यापक बना रही है। प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक के मामले में शिक्षक संघ के द्वारा उच्च न्यायालय पटना में वाद दायर किया जा चुका है और मामला वहां लंबित है। न्यायालय से बिना फैसला आए या मामले के निपटारे के बिना इस प्रकार बहाली से जुड़ा अधिसूचना जारी करना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है।

शिक्षक संघ अपनी मांगों को लेकर सड़क से न्यायालय तक लड़ाई को तेज करेंगे

संघ के दोनों नेताओं बताया कि हम टीईटी/एसटीईटी शिक्षकों की हकमारी पर खामोश नहीं बैठेंगे और अपने आंदोलन को और गतिशील करेंगे। संघ के प्रदेश सचिव शाकिर इमाम, प्रदेश मीडिया प्रभारी राहुल विकास ने कहा कि टीईटी/एसटीईटी शिक्षकों के अलग संवर्ग, पेंशन, ग्रेच्युटी, पुरुष शिक्षकों के स्थानांतरण, नव प्रशिक्षित शिक्षकों का अंतर वेतन सहित सभी प्रकार के अंतर वेतन का अविलंब भुगतान, सेवा निरंतरता व वेतन संरक्षण का लाभ, नवचयनित शिक्षकों के वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर सड़क से लेकर न्यायालय तक की लड़ाई को तेज करेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago