Home

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी विशाल जयसवाल के पक्ष में चुनावी सभा तय था, लेकिन मौसम के खराबी के कारण महाराजगंज में तेजस्वी यादव नहीं आ सके।जिसके कारण तेजस्वी यादव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से चुनावी सभा संबोधित करते हुए राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हमने माई -बहिन सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 25 सौ, वृद्धा पेंशन 11 सौ रुपए देने का वादा किया था, लेकिन 20 वर्षों की सरकार में राशि नहीं बढ़ाई गई, विधानसभा चुनाव के दौरान वर्तमान सरकार ने महिलाओं को 10 हजार उधार के तौर पर दिया है, उसे बाद में वापस ले लेगी।

महागठबंधन के प्रत्याशियों की जीत के लिए जनता से समर्थन मांगते हुए महाराजगंज विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याशी विशाल जयसवाल के पक्ष में मतदान कर महागठबंधन को मजबूत करने की अपील की।विधान पार्षद विनोद जयसवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में परिवर्तन की लहर चल दिया है। बिहार के लोग तेजस्वी को अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री विकास, नौकरी की बात नहीं करते है। छठी माई के अपमान की बात करते है।

अमित शाह कहते है कि बिहार में फैक्टरी खोलने के लिए जमीन नहीं है जबकि एक रुपए के लीज पर अंबानी अन्दानी के लिए जमीन उपलब्ध कराने में लगे हुए है। बिहार में घूसखोरी बढ़ा हुआ है। सीओ, बीडीओ, थानाध्यक्ष भ्रष्टाचार में लगे हुए है। नीतीश कुमार वोट के घूसखोरी के लिए महिलाओं को 10 हजार दिए है। हमारे नेता ने वादा किया है 25 सौ रुपया माई बहिन योजना का वादा किया है। 200 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कहा है। सभा को संबोधित करते हुए राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने कहा की तेजस्वी जी की घोषणा है की हर घर में एक सरकारी नौकरी देगे। उन्होंने कहा कि हमारे नेता जो कहते है वह करते है।

उन्होंने माई बहन मान योजना, बगल के राज्य झारखंड में भी यह योजना है। इस योजना के तहत 25 सौ रुपए प्रतिमाह दिया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा मंच का संचालन अरविंद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को विधान पार्षद विनोद जयसवाल, मुखिया शमीम खान, कन्हैया यादव,कामरेड रविन्द्र सिंह, परशुराम सहनी, सतेंद्र राम, रूपचंद यादव, रत्नेश्वर यादव, रामू यादव, अशोक महतो, नागेंद्र उपाध्याय, प्रो.रवींद्र राय, गजाला प्रवीण, हृदय कुमार यादव, प्रवीण कुमार मिश्रा, तारकेश्वर जी, अंजू कुमारी, राजद जिलाध्यक्ष विपिन कुमार कुशवाहा, गोरियाकोठी विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी अनरूल हक, कमलेश कुमार कुशवाहा, अशोक कुमार शर्मा, टुनटुन प्रसाद आदि ने संबोधित किया।

जेडीयू के संस्थापक दो सदस्य तेजस्वी यादव के मंच पर देखाई दिए

शनिवार को महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में जेडीयू के संस्थापक सदस्य अशोक कुमार शर्मा तथा टुनटुन प्रसाद दिखाई दिए। दो दिन पहले ही अशोक कुमार शर्मा ने जेडीयू की सदस्य इस्तीफा देते हुए आज महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में सभा को सम्बोधित किया हुए नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए कहा की नीतीश कुमार से बड़ा राजनितिक बेईमान कोई नहीं हैं।

पूर्व विधायक दामोदर सिंह के पुत्र अतीश कुमार सिंह ने आज राजद नेता सह विधान पार्षद विनोद जयसवाल के समक्ष राजद के प्राथमिक सदस्यता को ग्रहण किया। साथ ही महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी धर्मेंद्र महतो ने भी राजद का प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

पौष मास अमावस्या पर सोनपुर के वंदना घाट पर हुआ गंगा आरती

छपरा(सारण)माँ तारा सेवा निधि कौनहारा महातीर्थ हरिपुर वैशाली द्वारा त्रिवेणी महाआरती कि भव्य प्रस्तुती पौष…

3 hours ago

डीएम ने जनता दरबार में किये कई समस्याओं का समाधान

जनता दरबार में 40 से अधिक परिवादी हुए उपस्थित दरभंगा(बिहार)दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने अपने…

4 hours ago

आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए प्री प्राइमरी किट का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के विद्यालय में संचालित 49 आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए मंगलवार को कस्तूरबा…

3 days ago

निःशुल्क सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 11मार्च को होगा सामूहिक विवाह का आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज के सभागार कॉलेज के अध्यक्ष अरुण कुमार…

3 days ago

पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत करने की उठी मांग

छपरा:पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह भाजपा नेता अवधेश कुमार पाण्डेय को बिहार विधान…

5 days ago

प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर किया सम्मानित

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के विमल चौक स्थित आईटीटी टेक्निकल इंस्टिट्यूट में बीते 30 नवंबर को…

2 weeks ago