Home

महिलाओं व बच्चों की बेहतर स्वास्थ जांच को लेकर टेलीमेडिसीन केंद्र की हुई शुरुआत

  • पिरामल फाउंडेशन द्वारा बरारी व कोढ़ा स्वास्थ्य केंद्र में शुरू किया गया विशेष कैम्प
  • रांची से विशेष चिकित्सकों द्वारा दिया जाएगा मेडिकल परामर्श
  • लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उपयोगी कदम है टेलीमेडिसीन सेवा : सिविल सर्जन

कटिहार(बिहार)आम जनता को आसानी से चिकित्सकीय जांच एवं परामर्श के लिए जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोढ़ा में पिरामल फाउंडेशन (स्वास्थ्य) द्वारा टेली मेडिसीन केन्द्र की शुरुआत की गई। सिविल सर्जन डॉ. डी.एन. पांडेय द्वारा औपचारिक रूप से इसकी शुरुआत बरारी व कोढ़ा स्वास्थ्य केंद्र में की गई। आयोजित टेली मेडिसीन केंद्र में स्थानीय लोगों को महिला,शिशु व सामान्य रोगों की जांच विशेष चिकित्सकों के द्वारा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। टेली मेडिसीन केंद्र के उद्घाटन में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. डी. एन. झा, बायर फाउंडेशन से चैतन्य कुमार, सीएसआर मैनेजर चंद्र प्रकाश, पिरामल फाउंडेशन (स्वास्थ्य) के डिविजनल मैनेजर अमित शर्मा, एएनएम निकिशा मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रांची से विशेष चिकित्सकों द्वारा दिया जाएगा मेडिकल परामर्श :
स्वास्थ्य केंद्रों में शुरू हुए टेली मेडिसीन केंद्र द्वारा सामान्य मरीजों की स्वास्थ्य जांच के साथ ही प्रसूति रोग व शिशु रोग ग्रसित मरीजों की विशेष रूप से जांच की जाएगी। इसके लिए पिरामल फाउंडेशन द्वारा रांची में मेडिकल हब तैयार किया गया है, जहां सभी रोग के इलाज के लिए विशेष चिकित्सक उपस्थित रहेंगे। स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम द्वारा लोगों की जांच करते हुए चिकित्सकों को उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आवश्यक जांच व दवा की जानकारी दी जाएगी। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली मेडिसीन द्वारा ओपीडी सेवा सप्ताह के सभी छः दिन (रविवार छोड़कर) सुबह 09:30 से शाम 04:00 बजे तक संचालित रहेगी।

पिरामल फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई गई सभी सेवा :
पिरामल फाउंडेशन (स्वास्थ्य) के डिविजनल मैनेजर अमित शर्मा ने बताया कि लोगों को आसानी से बेहतर चिकित्सकीय सहायता के लिए टेली मेडिसीन केंद्र की शुरुआत पिरामल फाउंडेशन द्वारा की गई है। टेली मेडिसीन कैम्प के लिए सभी आवश्यक संसाधन, उपकरण व एएनएम की सुविधा पिरामल फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। इसकी शुरुआत होने से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा बेहतर चिकित्सकीय सेवा उपलब्ध करायी जा सकेगी।

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उपयोगी कदम है टेली मेडिसीन सेवा : सिविल सर्जन
टेली मेडिसीन केंद्र का उद्घाटन करते हुए सिविल सर्जन डॉ. डी. एन. पांडेय ने कहा कि टेली मेडिसीन केंद्र की शुरुआत होने से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो सकेगी। इसमें रांची से मुक्त रूप से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों को आवश्यक दवा उपलब्ध करायी जाएगी। इस अभियान के शुरुआत होने से लोगों को मेडिकल के क्षेत्र में पहले से अधिक स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी जिसका उपयोग कर लोग स्वस्थ्य रह सकेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago