Home

गया में 18 फरवरी से होगी वीएचएसएनडी सत्रों पर टेलीमेडिसीन कंसलटेशन सेवा शुरू

सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को मिलेगी चिकित्सीय सलाह, एएनएम को मिला प्रशिक्षण:

गया(बिहार)जिला में आम लोगों के सुविधानुसार स्वास्थ्य सेवाओं को उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ततपर है। विशेषकर सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोग संबंधित चिकित्सीय परामर्श आसानी से मिल सके इसके लिए कई कदम उठाये गये हैं। इनमें ई-संजीवनी कार्यक्रम के तहत टेलीमेडिसीन की सुविधा उपलब्ध कराया जाना है। ई-संजीवनी ओपीडी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन मरीजों की स्वास्थ्य जांच होगी। इसके लिए एएनएम को प्रशिक्षित किया गया है। इस माह की 18 फरवरी से प्रत्येक वीएचएसएनडी सत्रों पर टेलीमेडिसीन कंसल्टेशन का शुभारंभ किया जायेगा। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक अनिमेष कुमार पराशर द्वारा जिलाधिकारी सहित सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश भी दिये गये हैं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन:
ई-संजीवनी टेलीमेडिसीन सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को जिला के सभी अनुमंडलीय अस्पताल के अंतर्गत आने वाले​ विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एएनएम को ई संजीवनी टेलीमेडिसीन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।सीएस डाॅ कमल किशोर ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से मरीजों की ऑनलाइन स्वास्थ्य जाँच होगी। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उचित दवाई के सेवन की जानकारी दी जाएगी। इससे ना सिर्फ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलेगी बल्कि आने-जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करना पड़ेगा। साथ ही अन्य अनावश्यक परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। गुरुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तनवीर आलम ने बताया एनएनएम को प्रशिक्षण दिया गया है। बुधवार तथा शुक्रवार सहित अन्य दिनों में भी यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

राज्य स्वास्थ्य समिति ने दिये हैं आवश्यक निर्देश:
ई-संजीवनी टेलीमेडिसीन प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी निर्देश के आलोक में यह प्रशिक्षण दिया गया है। निर्देश में कहा गया है कि वीएचएसएनडी सत्र स्थलों पर उपलब्ध कराये जाने वाले टेलीमेडिसीन द्वारा चिकित्सीय परामर्श के लिए प्रशिक्षण एवं अन्य संबंधित गतिविधियों के साथ साथ कार्यक्रम का शुभांरभ किया जाये। राज्य के ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों के व्यक्तियों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए राज्य में ई-संजीवनी से चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया जा रहा है। इसे और अधिक मजबूत करने के लिए ई-संजीवनी के माध्यम से सभी वीएचएसएनडी सत्र पर पूर्व से दी जाने वाली सेवाओं के अतिरिक्त् चिकित्सीय परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध करायी जानी है।

रेफरल सुविधा भी उपलब्ध कराने का है निर्देश:
वीएचएसएनडी सत्र स्थलों पर टेलीकंस्लटेशन के दौरान गर्भवती महिलायें, अतिकुपोषित बच्चों से जुड़े उच्च जोखिम वाले मामले आदि में रेफरल सुविधा उपलब्ध कराया जाना है। इसके साथ ही रोगी को रेफर किये गये स्वास्थ्य संस्थान से रोगी के स्वास्थ्य की अद्यतन जानकारी को प्राप्त किया जाना है। इसके लिए जरूरी है कि सभी रेफरल अस्पतालों जैसे पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक के सभी स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा दी जा रही सेवाओं रोस्टर वार चिकित्सक एवं अन्य संलग्न ​कर्मियों की उपस्थिति को सुचारू रूप से संचालित किया जाये। आवश्यकतानुसार पैथोलॉजिकल सुविधाएं एव एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाये।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

5 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

5 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago