हाजीपुर(वैशाली)सुदूर ग्रामीण इलाके के लोगों को चिकित्सकीय परामर्श का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में शुक्रवार से टेलीमेडिसीन की सुविधा आरंभ कर दी गयी।टेलीमेडिसीन सेवा के पहले दिन कुल 1246 लोगों ने इसका लाभ लिया।सिविल सर्जन अखिलेश कुमार मोहन ने बताया कि जिले में टेलीमेडिसीन सेवा की शुरुआत की गयी है।इसे सभी आरोग्य सत्र दिवसों पर किया जाना है।शुक्रवार को जिले के 369 आरोग्य सत्र दिवसों पर टेलीमेडिसीन सेवा की शुरुआत हुई।
चिकित्सकीय परामर्श के लिए जिला स्तर पर 28 डॉक्टरों को इस सेवा के लिए लगाया गया है।जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने बतायाा कि टेलीमेडिसीन सेवा के लिए 337 एएनएम को स्पोक पर नियुक्त किया गया है।आरोग्य दिवस सत्रों पर चिकित्सकीय परामर्श सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक लिया जा सकेगा। सभी अरोग्य सत्र दिवसों पर उस दिवस पर दी जा रही सेवाओं के अतिरिक्त टेलीमेडिसीन का लाभ दी जा रही है।यह प्रत्येक हफ्ते के बुधवार तथा शुक्रवार को आयोजित होगा। यह सेवा ई-संजीवनी के तहत दी जा रही है।केयर डीटीएल सुमित कुमार ने बताया कि टेलीमेडिसीन के माध्यम से उपचारित मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के अनुरूप निःशुल्क दवा उपलब्ध करायी जाएगी।ई-संजीवनी के तहत 37 तरह की जरूरत की दवा उपलब्ध है।यह दवा आरोग्य सत्र दिवसों पर नियमित टीकाकरण के अंतर्गत कार्यरत अल्टरनेट वैक्सीन डिलीवरी के द्वारा भेजी जा रही है। इस सेवा के लाभ को अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इसका व्यापक प्रचार -प्रसार भी किया जा रहा है। वहीं आरोग्य दिवस सत्रों पर टेलीकाउंसलिंग के दौरान उच्च जोखिम वाले केसेस (गर्भवती महिलाएं, अतिकुपोषित बच्चों इत्यादि) के लिए उपर्युक्त रेफरल व्यवस्था कराया जाना है।वहीं आवश्यकतानुसार पैथेलॉजिकल सुविधाएं तथा एम्बुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment