महेन्द्रगढ़:हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) महेन्द्रगढ़ में मंगलवार से दस दिवसीय फिल्म एक्टिंग कार्यशाला की शुरुआत हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर के मार्गदर्शन व संरक्षण में आयोजित इस कार्यशाला में प्रशिक्षण हेतु फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे के संजय मोरे उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने संदेश के माध्यम से इस कार्यशाला को विद्यार्थियो के लिए बेहद उपयोगी बताया।विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के द्वारा आयोजित इस कार्यशाला के कार्यक्रम निदेशक संजय मोरे व विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में इस पाठ्यक्रम के समन्वयक डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला में अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को इस कार्यशाला में फिल्म निर्माण व अभिनय की कला से अवगत किया जा रहा है। यह कार्यशाला आगामी 28 सितंबर तक चलेगी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment