जौनपुर, (यूपी) गुरु गोविंद सिंह के पूरे परिवार ने धर्म और देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी थी। लेकिन अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके इस बलिदान को याद रखें और समाज के लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास करें। उक्त बातें लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह ने शहीदों के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन के दौरान कही। उन्होंने संस्था प्रमुख डॉ.अंजू सिंह के द्वारा शहीदों के सम्मान में चलाये जा रहे रक्तदान अभियान एवं अन्य सामाजिक कार्यों की सराहना की है। शिविर का शुभारंभ जौनपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह, कीर्ति चक्र से सम्मानित लेफ्टिनेंट कर्नल पुष्पेंद्र सिंह एवं सीएमएस केके राय द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के पूरे परिवार की शहादत को नमन करते हुए श्रद्धांजलि स्वरूप इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि संस्था को समाज सेवा से जुड़कर कार्य करते हुए 24 वर्ष पूरे हो चुके हैं और 25वाँ सिल्वर जुबली वर्ष चल रहा है। जौनपुर जिले की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति सिंगरामऊ द्वारा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में 35 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसमें से 20 लोगों ने रक्तदान किया।रक्तदान करने वालों में मुख्य रूप से चंदन तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, सोनम सिंह, आकांक्षा सिंह, मंजू यादव, अखण्ड प्रताप सिंह, सत्यम, निलेश यादव, गौरव पांडे, सूरज कुमार आदि रहे। इस अवसर पर ब्लड बैंक के डॉ. प्रतीक सिंह, एच.के कुशवाहा, शालिनी मौर्य, साकेत प्रधान सहित सभी स्टाफ एवं संस्था की तरफ से नेहा सिंह, सद्दाम, तौकीर, मंजू, सौम्या सिंह, सत्यजीत आदि उपस्थित रहे। अंत में संस्था के द्वारा सभी रक्तदानियों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment