Home

फरार हत्यारोपी पुलिस के गोली से हुआ घायल, परिजनों ने पुलिस पर लगया फर्जी मुठभेड़ का आरोप

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के मतनपुरा गांव से हत्या के मामले में आरोपित करीब चार वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे धर्मेंद्र राय को गुप्त सूचना के आधार पर गांव के ही एक घर से शनिवार की मध्य रात्रि के बाद चिन्हित घर की भारी पुलिस बल के साथ नाकेबंदी कर गिरफ्तारी की। जिसमें दोनों तरफ से गोली चलने की बात कही जा रही है। इसमें धर्मेंद्र राय के पैर में पुलिस की गोली लग गई । घायलावस्था में पुलिस उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु सीएचसी भगवानपुर हाट लाई । जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया गया है । थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि 30 जनवरी 2021 में ग्राम मूंदीपुर के एक कपड़ा व्यवसाई युवक मोहमद अलाउद्दीन के पुत्र साहेब हुसैन की हत्या मैरी मकसूसपुर गांव के समीप चंवर से होकर गुजरने वाली सड़क पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जिसमें मतनपुरा निवासी धर्मेंद्र राय आरोपित था और उसी समय से फरार चल रहा था । थानाध्यक्ष ने बताया कि जब पुलिस उसके ठिकाने पर छापेमारी की तो उसके ओर से पुलिस को लक्ष्य के गोली चलाई गई । जबाव में पुलिस भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई।जिससे गोली उसके दाएं पैर में लग गई और वह घायल हो गया ।

परिजन पुलिस पर फर्जी मुठभेड़ का लगा रहे आरोप

पुलिस के गोली से घायल हत्यारोपी धर्मेंद्र राय की छोटी बहननिशा कुमारी ने बताया कि पुलिस फर्जी मुठभेड़ दिखा रही है।उसने कहा कि पुलिस उसके भाई को पड़ोसी दीनानाथ पांडेय के घर से रात्रि 1बजकर 55 मिनट पर सोए हालत से जगाकर गिरफ्तार कर चार गाड़ियों के साथ मुंह बांध कर ले गई और लगभग डेढ़ किलो मीटर दूर ले जाकर सुनसान जगह पर हत्या के नीयत से गोली मार दी। उसके पिता दिव्यांग पिता मदन यादव ने कहा कि पुलिस मेरे बेटा के साथ अन्याय की है । उन्होंने कहा कि अगर मेरा बेटा फरार मुजरिम है तो किस कानून में लिखा है पुलिस मुजरिम को गोली मार दे। उसकी माँ भगजोगनी देवी ने कहा कि उसके बेटे पर गोली चलाने का झूठा आरोप लगा रही है। पुलिस ने अस्पताल में उसे उसके घायल बेटे से मिलने नहीं दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago