गौरीकिरण ब्यूरो
गोपालगंज(बिहार)जिले के दबंग ठेकेदार व जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे के करीबी शंभू मिश्रा हत्याकांड के नामजद अभियुक्त पूर्व भाजपा नेता स्वर्गीय कृष्णा शाही के भाई उमेश शाही ने आज तड़के मीरगंज थाने में आत्म समर्पण कर दिया। जिसके बाद उन्हें उचकागांव थाने की पुलिस अपने साथ ले गई और फिर उन्हें गोपालगंज भेज दिया गया ।ज्ञात हो कि पिछले 9 मई को शंभू मिश्रा की उचकागांव थाने के बड़वा मठ के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी ।हत्याकांड में उमेश शाही को नामजद अभियुक्त बनाया गया था । जिसके बाद पुलिस लगातार गिरफ्तारी के लिए दबिश बनाई हुई थी तथा उनके घर छापेमारी भी कर चुकी थी । वही आज तड़के उमेश शाही ने मीरगंज थाने में पहुच कर अपनी गिरफ्तारी दे दिया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment