बोकारो(झारखंड)बोकारो के हरला थाना की पुलिस ने धर्म छिपाकर और पुलिस अफसर बताकर नाबालिक के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी करने के प्रयास करने वाले 50 वर्षीय असलम को रांची के रातु के अलकमर कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। वह रातु में भी सद्दाम नाम बताकर रह रहा था। वह अब तक अलग अलग थाना और अन्य जिलों में अपने को पुलिस वाला बताकर 06 शादी कर चुका है। वह कई मामलों में जेल भी जा चुका है सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि पैसे का लालच देकर वह हिंदू आदिवासी और मुस्लिम लड़कियों से शादी करने का काम करता था। लड़की के घर वालों को अपनी और आकर्षित करने के लिए वह पुलिस पदाधिकारी होने की भी बात बताता था।
डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि हरला के कुम्हार टोला में बीते 7- 8 दिसंबर की रात में धर्म बदलकर धनबाद के भूली का रहने वाला अधेड़ असलम खान खुद को संजय कसेरा बताकर नाबालिग से शादी कर रहा था। वरमाला तक की रस्म हो चुकी थी। शादी की कई रस्में बाकी थीं,तभी उसकी पोल खुल गई कि यह हिंदू नहीं है। इसका नाम असलम खान है। इसी बीच लोगों ने पुलिस काे सूचना दे दी,पुलिस के आने के पहले ही असलम अपनी स्कॉर्पियो लेकर भाग गया था। हालांकि, पुलिस ने उसकी ऑल्टो जब्त कर ली थी। इस मामले में पीड़िता ने असलम के विरुद्ध पुलिस अफसर बनकर डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाने और धर्म छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
डीएसपी ने बताया कि 2021 में वह एक मामले में चास जेल में बंद था। उन्होंने बताया कि 6 अलग अलग शादी किया है। गिरफ्तार असलम के विरुद्ध चास,धनबाद,तोपचाची थाना, रांची के कई थानों में मामला दर्ज है। वह एक मामले में चास जेल भी गया था।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment