लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में आईटीबीपी की टीम ने शराब कारोबारी के घर व ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में हजारों लीटर कच्ची शराब और निर्माण सामग्री बरामद कर नष्ट कर दी गई। जमीन के नीचे छिपाई गई शराब को फावड़े से खोदकर बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आगामी चुनाव को देखते हुए भारी मात्रा में शराब जमा की जा रही थी।
वहीं, खवासपुर में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां शराब कारोबारी खुले आम धंधा चला रहे हैं। दबे जुबान से ग्रामीणों ने बताया कि कारोबारी कहते हैं, “प्रशासन का काम छापा मारना, हमारा बेचना।” थाना गाड़ी खवासपुर की ओर बढ़ते ही व्हाट्सएप कॉल से कारोबारियों को सतर्क कर दिया जाता है, जिससे कार्रवाई नाकाम रहती है।
इससे पहले पुलिस ने भोपतपुर पंचायत बाला से जमीन खोदकर हजारों लीटर शराब सामग्री को बरामद कर नष्ट किया था। ग्रामीणों की मांग है कि खवासपुर में कड़ी कार्रवाई हो ताकि दूध का दूध-पानी का पानी साफ हो। प्रशासन सतर्कता बरते तो इलाके में शराब का काला धंधा थम सकता है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment