Home

पर्यावरण की रक्षा का सर्वोत्तम उपाय है पौधारोपण—गोपाल खेमका

छपरा(बिहार)दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी और घटते जलस्तर का एकमात्र वैकल्पिक उपाय है पौधारोपण ये बातें कहीं बतौर मुख्य अतिथी रोटरी के मंडलाध्यक्ष गोपाल खेमका ने रोटरी सारण द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में गरखा प्रखण्ड के सराय बख्श पंचायत स्थित सेंट जोसफ स्कूल के परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का।
इस दौरान पीडीआरआर सह रोटरी के सहायक मंडलाध्यक्ष न्यू जेनरेशन श्याम बिहारी अग्रवाल संस्थापक अध्यक्ष रोटरी सारण ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्रों के समान होता है,अत: हमें पेड़ लगाकर मानव जाति के कल्याण में सहभागी बनना चाहिए।विश्व में प्राचीनतम् संस्कृति हमारी भारतीय सनातन हिन्दू संस्कृति है जिसमें पर्यावरण को देवतुल्य स्थान दिया गया है। यहीं कारण है कि पर्यावरण के सभी अंगों को जैसे जल, वायु, धरती आदि को देवता ही माना गया है। यहाँ तक हिन्दू दर्शन में मूल ईकाई जीव में मनुष्य में पंच तत्वों का समावेश माना गया है। मनुष्य पांच तत्वों जल, अग्नि, आकाश, पृथ्वी और वायु से मिलकर बना है। इसी कारण पर्यावरण हर दृष्टि से हमारे लिए बेहद खास है। आओ हम सब मिलकर पेड़-पौधे लगाने और अपनी धरती को हरी-भरी रखने एवं संरक्षण करने का संकल्प करें। पेड़ लगाना, प्रदूषण को नियंत्रित करना एवं पर्यावरण का संरक्षण करना हम सबकी ज़िम्मेदारी है।
इस दौरान रोटरी सारण के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता सचिवअजय कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारा क्लब लगातार विभिन्न मौकों पर पौधारोपण करता आ रहा है और आज भी हमने पौधारोपण किया है। पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक देव कुमार सिंह ने बताया आम,लीची,नीम्बू,नासपति,जामुन,चेरी,आँवला,अनार,अमरूद इत्यादि फलदार 295 पौधे लगाएं गए हैं। इस अवसर पर रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव अजय कुमार गुप्ता, पंकज कुमार,अनुप कुमार,शैलेश कुमार,विकास कुमार,अजय कुमार,राकेश कुमार,डाॅक्टर मदन प्रसाद,सुनिल कुमार सिंह,राजेश गोल्ड,रतनलाल,देव कुमार सिंह,सोहन गुप्ता,बासुकी,अजय प्रसाद,दिनेश कुमार गुप्ता,संजीव कुमार विपुल,प्रदीप कुमार,मनोज गुप्ता,राजु अग्रवाल आदि उपस्थित हुए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

11 hours ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 days ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago