torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack हुलेसरा गाँव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई - गौरी किरण
Homeदेशबिहार

हुलेसरा गाँव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई

संत शिरोमणि गुरु रविदास भक्ति नहीं मुक्ति के प्रवर्तक थे:प्रो.बीरेंद्र प्रसाद यादव

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड के सहासराँव पंचायत के हुलेसरा गाँव में पूर्व डाकपाल तेरस राम के आवास पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती बड़े ही धूम धाम से मनाई गई।जिसमें उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि दरोगा राय डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ वीरेंद्र प्रसाद यादव संत शिरोमणि गुरु रविदास भक्ति नहीं मुक्ति के प्रवर्तक थे।

उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास को जनने व समर्थन के लिए उनकी वाणी ही है जिससे समाजिक,धार्मिक और साहित्यिक चिंतन को समझना होगा।भरत में अनेक महापुरुष हुए है।जिनमे बुद्ध, कबीर, चावर्क, महावीर के अलावे संत शिरोमणि गुरु रविदास हुए है।लेकिन बेईमान लेखकों ने रैदासजी के मूल वाणी को दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया है।

जबकि बाबा साहेब डॉ. बीआर अम्बेडकर ने धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन के दौरान गुरुग्रंथ साहिब से रैदासजी के मात्र 40 पद ही मिले है। प्रो बीरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कुछ तथाकथित विद्वान आज भी उनके कथन को अंधविश्वास की चादर में पड़ोस रहे है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने ने कहा कि यदि अंधविश्वास के दलदल से निकलना है तो संत गुरु रविदास के बताए मार्ग को अपनाना होगा।इस मौके पर मुंजेश्वर प्रसाद,दीपक कुमार, पप्पू कुमार यादव,बसन्ती देवी, चन्द्रिका मांझी,सरोज देवी, डॉ. सुजीत कुमार, कांति देवी, गुलाबचंद राम सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।