ऑनर किलिंग या प्रेम प्रसंग में हत्या की असंका
भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में शुक्रवार की सुबह विलासपुर गांव में आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ। शव भीखमपुर के नगनारायण सिंह के 38 वर्षीय पुत्र अनंजय सिंह का है।
इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार एवं एएसआई शशिभूषण कुमार पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पहुंच शव को पेड़ से उतरवा कर अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी करवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस बगीचे में युवक का शव बरामद हुआ है वह युवक का बताया जा रहा है।घटनास्थल से पुलिस को रस्सी व एक बैग बरामद किया है। इसे देखने के लिए बगीचे के चारों तरफ खेत में लोगों की भीड़ लग गई। मृतक के घर केवल महिलाएं हीं थीं। पिता घर पर नहीं थे। घर से महिलाओं के रोने की आवाज आ रही थीं। पड़ोस की कुछ महिलाएं पुलिस को दरवाजे पर देख अपने अपने घर चली गईं। पुलिस को अपने दरवाजे पर देख बूढ़ी मां शिवकुमारी देवी ने बताया की युवक दो दिन पहले घर से बैग लेकर बिना कुछ बताए चला गया था। इस तरह से वह हमेशा घर से बाहर हीं रहता था। वह झगड़ालू तथा नशेड़ी स्वभाव का लड़का था। घर पर कोई पुरूष सदस्य नहीं था। स्थानीय लोगों में ऐसी चर्चा हो रही है कि सम्पत्ति के लिए कहीं यह घटना ऑनर किलिंग की घटना या प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव को छुपाने के लिए इस किया गया हो। पुलिस ऑनर किलिंग सहित कई अन्य बिंदुओं को सामने रख जांच कर रही है। मृत युवक चार भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।जबकि उसके दो छोटे भाई अमित व इन्द्रकमल का शादी हो गया है। जबकि एक भाई अमिताभ अविवाहित है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment