रायसेन(एमपी)बम्होरी गांव में भोपाल-जबलपुर हाइवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पटना से लौट रहे इंदौर के एक परिवार की गाड़ी 10 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिवार पटना से बेटे की शादी कर लौट रहा था। सुबह 6 से 7 बजे के बीच बम्होरी गांव के पास हादसा हुआ। गाड़ी तेज रफ्तार में थी। बताया गया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया।
हादसे में दूल्हे दीपक चोपड़ा के पिता रवि चोपड़ा, भाई नरेंद्र चोपड़ा और ड्राइवर सौरभ शर्मा की मौत हो गई। परिवार के अन्य तीन सदस्य भी हादसे में मारे गए। घायलों में दूल्हा दीपक चोपड़ा, दुल्हन संगीता चोपड़ा और रवि खोलवाल शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव इंदौर भेजे गए। हादसे ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment