4-लेन हाईवे का शिलान्यास एवं राजगीर ओवरब्रिज का उद्घाटन
मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने आज नालंदा जिले को दो बड़ी परियोजना का सौगात दी। पहली परियोजना के तहत 862 करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से सालेपुर–नूरसराय–अहियापुर–सिलाव होते हुए राजगीर तक 4-लेन हाईवे के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इसके साथ ही 81 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजगीर रोड ओवरब्रिज का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। यह ओवरब्रिज क्षेत्रीय यातायात को सुगम बनाएगा तथा आवागमन में लगने वाले समय को कम करेगा।
इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से नालंदा क्षेत्र में आवागमन पहले की अपेक्षा अधिक सुगम, तेज और सुरक्षित होगा। साथ ही राजगीर जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों तक पहुँच आसान होने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे स्थानीय व्यवसाय और रोजगार को भी बल मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भूटानी मंदिर, राजगीर में पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने राजगीर खेल अकादमी का भी निरीक्षण किया और आगामी एशिया रग्बी प्रतियोगिता 2025 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण हों, जिससे प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment