Home

मुख्यमंत्री के वीडियो कन्फ्रेंसिंग संवाद से कार्यकर्ताओं में दिखा खुसी

लाखो कार्यकर्ताओं ने जूम ऐप से जुड़कर सुना वर्चुअल संवाद

मुख्यमंत्री संवाद श्रवण के लिए पूर्व से तैयारियों जुटे थे कार्यकर्ता

छपरा (सारण) जिले में मुख्यमंत्री नितीश कुमार के वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत संवाद कार्यक्रम में लाखो कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम को सुनने के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। वर्चुअल सम्मेलन कार्यक्रम के लिए विशेष जूम ऐप कोड सभी लिए पूर्व में उपलब्ध करा दिया गया था।कार्यक्रम के संबंध में जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री का वीडियो संवाद कार्यक्रम अप्रत्याशित सफल रहा ,जहाँ लाखो की संख्या में जदयु के सभी स्तर के साथियो ने जूम ऐप से जुड़कर संवाद को सुन लाभान्वित हुए।मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशो पर अमल करेंगे।जिले के 2924 बूथ के अध्यक्ष सचिव,20 प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष ,उनका कार्यकारिणी समिति,जिले के 323 पंचायत अध्यक्ष और कार्यकारिणी,जिले के सभी प्रकोष्टो के प्रखंड कार्यकारिणी , नगर निगम, नगर पंचायत ,जिला कार्यकारिणी सहित पार्टी के सभी क्रियाशील साथियों ने ऐप से जुड़कर ओजस्वी मुख्यमंत्री का संवाद सुने।जहाँ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर मुख्यमंत्री ने बताया की हमारा लक्ष्य है बिहार को विकसित राज्य बनाना है।क्रियान्वित सात निश्चय योजना सहित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर जन जन तक पहुंचाने की बात कही।वही मुख्यमंत्री ने संवाद में कहा कि कोरोना महामारी में कोरेंटाइन केन्द्रो पर अन्य राज्य के अपेक्षा बिहार में हर संभव बेहतर व्यवस्था प्रवासियों को दिया गया।वही उनके लिए गांव मे ही सभी सुविधाए उपलब्ध करायी जा रही है।बिहार के श्रमिकों को अब पलायन की आवश्यकता नहीं,उनके स्किल के अनुसार बिहार में रोजगार मुहैय्या होगा।वही आगामी विधान सभा चुनाव के मद्दे नजर कार्यक्रताओं को मुख्यमंत्री ने टिप्स दिए।आगामी विधान सभा चुनाव में एनडीए सभी सीटो पर जीत दर्ज करेगा और पुनः शानदार जित के साथ मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago