6 सितम्बर को विधान सभा चुनाव का शंखनाद करेगे मुख्यमंत्री
बूथ स्तर पर प्रॉजेक्टर एलईडी का किया जा रहा है प्रबन्ध
मुख्यमंत्री की वर्चुअल संवाद कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक
छपरा (सारण) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगामी 6 सितम्बर को होने वाला वर्चुअल संवाद ऐतिहासिक होगी।ये बाते जिले एक निजी प्रतिष्ठान में जिला के सभी पूर्व विधायक,पूर्व मंत्री,जिला कार्यकरिणी सहित वरीय जदयू पदाधिकारियो को संबोधित करते जदयू के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी मंजीत सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि 6 सितम्बर को मुख्यमंत्री राज्य भर की जनता से वर्चुअल संवाद के माध्यम से संबोधित करेंगे।इस कार्यक्रम में बूथ स्तर से पंचायत और प्रखंड जिला तक जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओ के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रोजेक्टर, एलईडी का प्रबंध किया गया है। जिसके माध्यम से लोगो से सीधा संवाद करेगे।उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम का मूल उद्देश्य 2020 का विधान सभा का चुनाव का शंखनाद होना होगा,और आम जन मानस से 15 वर्षो के अपने न्याय के साथ विकास पर चर्चा करेंगे।वही संगठन प्रभारी अरविंद कुमार यादव ने कहा कि सारण जिला में सभी सजग जदयू के समर्पित कार्यकर्ताओ के द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगो को मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम से जोड़ कर निश्चय संवाद को सफल बनाना है।इस कार्यक्रम को लेकर जिले के सभी बूथ अध्यक्ष सचिव से लेकर सभी समर्पित कार्यकर्ता जी जान से लग गए है।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जदयू के अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने किया।वही मौके पर वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जिला महिला अध्यक्ष माधवी सिंह,राज्य परिषद सदस्य वीरेंद्र ओझा, बैजनाथ सिंह विकल,पूर्व मंत्री गौतम सिंह,पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह मंटू,कामेश्वर सिंह,दिनेश सिंह,डॉ चन्दन लाल मेहता, मैनेजर सिंह ,नन्द किशोर सिंह, बैजनाथ सिंह, सत्यप्रकाश यादव ,जयप्रकाश यादव,राखी कुशवाहा, कुसुम रानी सहित अन्य वरीय कार्यकर्ता शामिल थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment