संक्रमण से बचने कोरोना के अनुरूप व्यवहार पर दिया गया बल:
डॉ एमई हक के नेतृत्व में 50 बच्चों को दिया गया प्रशिक्षण:
गया(बिहार)कोरोना संक्रमण काल में पर्यवेक्षण गृह में रहने वाले बच्चों को भी सुरक्षित रखने का काम किया जा रहा है।इसी को लेकर गुरुवार से पर्यवेक्षण गृह में रहने वाले किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा तथा सफाई संबंधी जानकारी दी जा रही है।
इसे लेकर शहर के रामपुर थाना स्थित बालगृह में रहने वाले लगभग 50 बच्चों तथा वहां कार्यरत कर्मियों को कोरोना संक्रमण सहित विभिन्न प्रकार की संक्रामक बीमारियों के प्रति जागरूक किया गया। संक्रामक बीमारियों से बचाव के उपायों का अपने दैनिक जीवन में इस्तेमाल आदि करने की बात बतायी गयी।
संक्रामक बीमारियों से बचाव की मिली जानकारी:
पर्यवेक्षण गृह में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ एमई हक ने आवश्यक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया पर्यवेक्षण गृह में आवासित किशोरों की सुरक्षा, बचाव एवं साफ सफाई तथा यहां कार्यरत सभी कर्मियों को इसका प्रशिक्षण देने के समाज कल्याण विभाग के निदेशक के निर्देश के आलोक में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पर्यवेक्षण गृह में रहने वाले बच्चों को स्वास्थ्य संंबंधी कई जानकारियां दी गयी और कोरोना काल में उनके कोरोना के अनुरूप व्यवहार आदि अपनाने पर बल दिया गया। इस दौरान मौजूद बच्चों व कर्मियों को कई संक्रामक बीमारियों जैसे कोरोना सहित टीबी तथा यौन संचरित बीमारियों पर जानकारी देते हुए सुरक्षा के उपाय बताये गये।
हाथों की नियमित सफाई पर दिया बल:
विभिन्न संक्रामक बीमारियों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इस समय कोविड का संक्रमण जोरो पर है और इस दौरान कोविड अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालन करना चाहिए। इसके लिए नियमित रूप से हाथों की साबुन पानी से धुलाई और मास्क का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। कुपोषण के विषय में बताया कि कुपोषण के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता कम हो जाती है। इसलिए सही प्रकार से भोजन करना चाहिए ताकि कुपोषण को दूर किया जा सके।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment