Home

गोरेयाकोठी में अपराधियों ने युवती के सिर में गोली मार घायल किया,युवती की स्थिति गंभीर

प्रेमी के द्वारा युवती को गोली मारने की चर्चा तेज
सीवान(बिहार)जिले के गोरेयाकोठी थाना में बाइक सवार अपराधियों ने एक युवती के सर में गोली मार कर घायल कर दिए है।गोली लगने  से घायल और उसका परिवार दहशत में है। घटना गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के करपलिया गांव के काली मंदिर के पास की है। जहां अज्ञात अपराधियों नें युवती को गोली मारकर फरार हो गया है।गंभीर स्थिति को देखते हुए असपास के लोगो नें आनन-फानन में घायल युवती को सदर अस्पताल लाया गया जंहा उसका उपचार चल रहा है।

सिर में गोली लगने से युवती की स्थिति चिंताजनक:
स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल युवती सानी बसंतपुर गांव की बताई जा रही है। जिसकी पहचान सानी बसन्तपुर के शौकत अली की पुत्री वहीदा खातून कर रूप में बताया जा रहा है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि अपराधी उसे सिर में गोली मार कर भाग गए और पीड़िता घायल होकर वहीं गिर गयी है। जिसके बाद लड़की को घायल स्थित में  आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे है,मिकी सूचना के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।


प्रेम द्वारा गोली मारने की चर्चा:
विदित हो कि वहीदा खातुन को सिर में गोली मारने के बाद अपराधी आराम से बाइक लेकर फरार हो गए, वही गांव में इस घटना को लेकर लोग दबी जुबान प्रेम प्रषंग की चर्चा कर रहे है।तथा चर्चा हो रही है कि प्रेमी ने ही घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है।हालांकि इस घटना के बाद परिवार वाले भी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं और इसको कोई और घटना का रूप देकर मामले की लीपा पोती कर रहे हैं। वहीं पुलिस परिजनो के द्वारा शिकायत करने का इंतजार कर रही है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago