भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया पंचायत के वार्ड संख्या 12 में नल जल के निर्माण में हुई धांधली के कारण शुद्ध पे जल की आपूर्ति ठप है ।जिसके कारण वार्ड के लोग दूषित पे जल पीने को मजबूर हो गए है ।इसको लेकर वर्तमान वार्ड सदस्य और ग्रामीणों ने शुक्रवार को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेज कर पे जल आपूर्ति का गुहार लगया है।भेजे गए पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि नल जल योजना के तहत बने जल मीनार धांधली का भेट चढ़ गया है।जिसके कारण जब से जल मीनार का निर्माण हुआ है तब से अबतक लगातार जल की आपूर्ति नहीं हो पाई है।
जबकि जल की आपूर्ति के लिए बीडीओ से लेकर जिलाधिकारी तक शिकायत किया गया है।लेकिन अबतक कोई सुनवाई नहीं हुआ है ।ग्रामीणों बताया है कि पूर्व वार्ड सदस्य के द्वारा अपने निजी भूमि पर जल मीनार का निर्माण कराया है।जब से चुनाव में पराजित हुआ है तब से अबतक जल मीनार का चाभी निर्वाचित वार्ड सदस्य को नहीं दिया है और ना ही कभी पानी की सप्लाई किया है।मुख्यमंत्री के पास आवेदन भेजने वालो में वार्ड सदस्य मिना देवी,सुंदर प्रसाद,धर्मनाथ ओझा,शशिभूषण ओझा,संजय कुमार,अमित कुमार सिंह,सुदामा महतो सहित अन्य लोग शामिल है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment