Home

15 मई तक सभी कर्मियों का डाटाबेस होगा तैयार

छपरा:बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार पटना के पत्रांक 1185 दिनांक 29 मार्च 2025 के निर्देश पर सभी जिलों में कर्मियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। सारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी ने पत्रांक 554 दिनांक 9 अप्रैल 2025 को सभी विभागीय पदाधिकारियों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी किया है।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 24 के तहत यह कार्य किया जा रहा है। इसमें पीठासीन पदाधिकारी और मतदान कर्मियों की नियुक्ति होती है। सभी विभागों के प्रमुखों को अपने अधीनस्थ कर्मियों की सूची निर्धारित प्रपत्र में देनी है। साथ ही यह प्रमाण-पत्र भी देना है कि सूची में सभी कर्मियों के नाम शामिल हैं और कोई भी छूटा नहीं है।

शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों और विद्यालयों की सूची कार्यालयवार और कर्मीवार अलग-अलग भेजने का निर्देश दिया गया है। सभी विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों का डाटाबेस तैयार करने की जिम्मेदारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है।

जिन कर्मियों का वेतन कोषागार से होता है, उनके आंकड़ों का मिलान भी किया जाएगा। जिला पदाधिकारी ने कर्मियों की सूची का संग्रहण जिला स्थापना शाखा से कराने का निर्देश दिया है। साथ ही जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी को 15 मई 2025 तक सभी डाटाबेस की ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आयोग के निर्देशानुसार बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन या बेल्ट्रॉन से नियुक्त अनुबंध कर्मियों का भी डाटाबेस तैयार किया जाएगा। इन कंट्रैक्चुअल कर्मियों से निर्वाचन में किस प्रकार की सेवा ली जाएगी, यह आयोग के निर्णय पर निर्भर करेगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago