Home

सफलता की तारीख आज ही तय करनी होगी: भरत जी राम

छपरा:अवर प्रादेशिक नियोजनालय के करियर मार्गदर्शन केंद्र में मंगलवार को मेगा करियर टॉक हुआ। यह आयोजन विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर हुआ। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस कार्यक्रम में करीब 80 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

मुख्य वक्ता उपनिदेशक नियोजन अश्वजीत कुमार पराशर ने कहा कि पढ़ाई के लिए पाठ्यक्रम और पुराने प्रश्न पत्रों को आधार बनाना चाहिए। अनुशासन और समयबद्ध कार्यक्रम जरूरी है। सहायक निदेशक नियोजन भरत जी राम ने चेन मेमोरी तकनीक को उदाहरण सहित समझाया। उन्होंने कहा कि यह सदी हुनर की सदी है। हर अभ्यर्थी को हुनरमंद और ऊर्जावान बनना होगा। उन्होंने कहा कि यदि सफल होना है तो सफलता की तारीख आज ही तय करनी होगी। उन्होंने अगले सप्ताह दो दिवसीय सेमिनार की घोषणा की। इसकी जानकारी समय पर दी जाएगी।

नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती ने छात्रों से उनकी योग्यता और करियर की आकांक्षाओं के बारे में जानकारी ली। फिर उन्हें उसी अनुसार मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षु नियोजन पदाधिकारी कुदरतुल्ला फराज ने बीपीएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को पाठ्यक्रम और पुराने प्रश्न पत्रों पर ध्यान देने की सलाह दी।

बीपीएससी शिक्षक विकास कुमार सिंह ने कहा कि खुद पर ध्यान देना जरूरी है। अपने कौशल को निखारना होगा। कार्यक्रम की सफलता में नियोजनालय के सभी पदाधिकारियों और सहकर्मियों की अहम भूमिका रही। जिला कौशल प्रबंधक विजेंद्र कुमार और छपरा सदर के कुशल युवा कार्यक्रम संचालकों की भी सराहना की गई।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago