हाजीपुर(वैशाली)राजद के कद्दावर नेता पातेमकबूल अम्सरीपुर प्रखण्ड अध्यक्ष युवा शायर मकबूल अहमद अंसारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि छात्रों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार एवं छात्रहित के विपरीत सरकार ने जो दुस्साहस किया है वह किसी अपराध से कम नहीं है जन आक्रोश के डर से भाजपा नेता सुशील मोदी का रेलमंत्री से मिलकर ढोंग रचना है और आंदोलन वापस लेने की अपील करने से सरकार की नाकामियां छिप नहीं सकती।
इस नाकामी गतिविधियां में संलिप्त खान सर जिन्होंने बिहार बंदी को असफल बनाने में भरपूर प्रयास किया है।RRB/NTPC तो एक झांकी है पूरे देश को निजीकरण की आग में धकेलना ही भाजपा की असल रणनीति है।अंसारी ने यह भी कहा है कि भारत न तो अमेरिका है, न ही जापान और न जर्मनी।
इसलिए यहां निजीकरण एवं पूंजीवादी व्यवस्था पूर्णतः लागू करने का अर्थ है गृह युद्ध को बुलावा देना।भारत के वर्तमान सरकार की निजीकरण के सापेक्ष नीतियों से देश एवं समाज के अंतिम पंक्ति के युवा भयंकर बेरोजगारी एवं भुखमरी का शिकार होंगे।अगर देश के युवा आज भी न जागे तो वह दिन दूर नहीं जब देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय निजी हाथों में चले जायेंगे और फिर देश का गरीब तबका उन विश्वविद्यालय सहित संस्थानों में शिक्षा प्राप्त नहीं कर पायेगा।
भारत जैसे विशाल जनसंख्या घनत्व वाले राष्ट्र में पूंजीवादी व्यवस्था को पूर्णतः लागू करने का प्रयास करने वाले ये भूल गए कि यह जेपी एवं गांधी की धरती है। जिस दिन जनता जागी उस दिन सत्ता तो दूर की बात है कार्यकर्ताओं के लाले पड़ जाएंगे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment