शव पहुचते ही लोग घरों में दुबके
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के 60 वर्षीय वृद्ध का कोविड अस्पताल महाराजगंज में मंगलवार की सुबह 3:30 में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक गांव के हीरा साह के पुत्र यदुनाथ साह है।मृतक का कोरोना का जांच रिपोर्ट सोमवार को पोजेटिव आया था जिसके बाद इलाज के लिए कोविड अस्पताल महाराजगंज में भर्ती कराया गया था।मृतक की पत्नी सिमा देवी ने बताया कि बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।जिसमें उनको सुगर,बीपी व अस्थमा की शिकायत थी।जिसका इलाज चल रहा था।जैसे ही वृद्ध का कोरोना से मौत होने की खबर गांव वालों को मिला गांव में दहशत का माहौल हो गया था।तथा लोग डरे सहमे हुए थे।महाराजगंज से मृत का शव मर्चरी भान से जैसे ही गांव में पहुच लोग अपने घरों में दुबक गए।हालांकि मृतक के शव को कोविड प्रोटोकॉल का तहत अस्पताल पीपीई किट में पैक कर भेजा गया था तथा साथ मे अंतिम संस्कार करने के लिए अतिरिक्त पीपीई किट उपलब्ध कराया गया था।शव को गांव से बाहर श्मशान में ही शव वाहन से उतार कर अंतिम संस्कार किया गया।
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार से बात करने पर बताया कि कोरोना से मृत वृद्ध के शव को महाराजगंज से ही मर्चरी भान से पीपीई किट में पैक कर भेजा गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment