Categories: Home

महिलाओं के सुरक्षा की मांग हुई बुलंद

• निर्भया की घटना के वर्षगाँठ पर किशोरियों-महिलाओं द्वारा विरोध स्वर बुलंद किया गया
• किशोरियों ने उठाई बेख़ौफ़ जीवन की मांग
• महिला सुरक्षा की मांग में युवा एवं पुरुष भी हुए शामिल

पटना(बिहार)“सहयोगी” के द्वारा 8 वर्ष पूर्व हुए ज्योति सिंह (निर्भया की घटना ) को याद करते हुए ऐसी होने वाली सभी घटनाओं के खिलाफ आवाज बुलन्द किया गया। अलग-अलग गांवों से महिलाओं और किशोरियों ने बैनर, सेल्फी एवं सन्देश के माध्यम से महिला सुरक्षा के सवाल पर आपनी आवाज बुलंद की । गाँव हो या शहर, चौपाल हो या डगर, रात हो या दिन, भीड़ भरी सड़के हो या सुनसान रास्ता, एक महिला बेख़ौफ़ कही आ जा सके ये मांग रखा किशोरियों एवं महिलाओं ने.

16 दिसम्बर, 2012 को दिल्ली में 23 वर्षीया निर्भया के साथ चलती हुई बस में सामूहिक बलात्कार और हत्या करने की कोशिश की क्रूरतापूर्ण घटना हुई थी, आज उस घता के 08 वर्ष हो चुके हैं लेकिन दावे से यह नहीं कहा जा सकता है कि वो घटना आज भी दुहराई नहीं जा सकती. एक संवेदनशील समाज कि पहचान है कि कोई दुर्घटना हो तो जो कि समाज और न्यायिक व्यवस्था के विरुद्ध हो या फिर उस समाज में रह रहे लोगों को किसी भी तरह से हानि पहुंचाता हो तो उसे दुहराया न जा सके इसकी पूर्ण व्यवस्था की जाये. लेकिन 08 वर्षों के उपरांत भी यह नहीं किया जा सका है इसलिए यह जरुरी है कि महिला सुरक्षा की मांग को पुरजोर तरीके से उठाया जाय.
यद्यपि सरकार के द्वारा इस की घटना के बाद लड़कियों-महिलाओं को सुरक्षित करने के उद्देश्य से ‘निर्भया कोष’ भी बनाया गया है, साथ ही सम्बद्ध कानून में भी बदलाव लाया गया है, परन्तु इस कोष में उपलब्ध राशि का अभी भी सही उपयोग नहीं हो सका है। आवश्यकता है कि सभी लोगों में महिलाओं के प्रति हो रहे भेदभाव और हिंसा के विषय में जागरूकता हो और इसे रोकने में उनका पूर्ण सहयोग हो। तो यह कोशिश है समाज और सरकार दोनों का इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करने का ताकि महिलाओं को भी पूर्ण बराबरी के साथ सुरक्षा मिल सके.
सहयोगी की निदेशिका रजनी ने कहा कि राष्ट्रीय परिवार स्वस्थ्य सर्वेक्षण-5 के आंकड़े महिला सशक्तिकरण के दिशा में कुछ उत्साहजनक जरुर हैं लेकिन इसके व्यवहारिक मायने तभी होंगे जब महिलाएं एवं किशोरियां अपने आप को सुरक्षित महसूस करें. राष्ट्रीय परिवार स्वस्थ्य सर्वेक्षण के हालिया आंकड़े दिखाते हैं कि पति द्वारा किये जाने वाले हिंसा में कमी आई है जो पिछले 5 वर्षों में 43.7 से घटकर 40 प्रतिशत हुई है साथ ही 18-29 वर्ष आयु समूह की महिलाएं या किशोरियां जो १८ वर्ष उम्र पूर्ण करने तक यौनिक हिंसा की शिकार होती थीं उनका प्रतिशत भी 14.2 से घटकर 8.3 हुआ है. लेकिन आज भी महिलाएं एवं किशोरियां सुरक्षित एवं आजाद महसूस नहीं कर रही हैं. इसके लिए समाज और सरकार दोनों के स्तर पर प्रयास की आवश्यकता है.
महिलाओं एवं किशोरियों के सुरक्षा की मांग को उठाने वालों में उनके साथ पुरुष एवं युवा भी शामिल हुए. सहयोगी की कार्यक्रम समन्वयक उन्नति ने बताया कि सहयोगी अपने सभी अभियान एवं कार्यक्रमों में पुरुषों को शामिल करने की रणनीति के साथ काम करना रही है. क्योंकि बिना उनके भागीदारी के यह संभव नहीं हो पायेगा क्योंकि एक तरफ सरकार अपनी भूमिका का निर्वहन करे और दूसरी ओर समाज. लेकिन परिवर्तन जहाँ होना है वह है पुरुषों का व्यवहार. इसलिए पूरी प्रक्रिया में उनका शामिल होना आवश्यक है.
राजू पाल ने कहा कि एक बेहतर समाज निर्माण के लिए यह जरुरी है कि हर व्यक्ति अपने आप को सुरक्षित महसूस करे. जेंडर के आधार पर होने वाली हिंसा किसी भी समाज में अस्वीकार्य होनी चाहिए. जब समाज में इसके प्रति अस्वीकार्यता आ जाएगी तभी यह रुकेगा.

तक़रीबन 300 लोगों ने अलग-अलग गाँव, बस्ती एवं मुहल्ले से इसमें भाग लेकर अभियान को अपना समर्थन दिया.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago