भगवानपुर हाट(सीवान)जिला शिक्षा पदाधिकारी सीवान के पत्रांक संख्या 1145 के आलोक में निर्गत पत्र के आधार पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता कुमारी को इन्द्र सिंह उच्च विद्यालय हिलसर के प्रभारी प्रधानाध्यापक बाल्मीकि सिंह के खिलाफ वरीय अधिकारी के आदेश का अवहेलना करने तथा प्रभार नहीं देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। बीईओ कुमारी ने बताया कि चुकी जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से मिला पत्र में स्पष्ट आदेश है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक बाल्मीकि सिंह आदेश नहीं मानने से तथा यूजर आईडी तथा पास वार्ड नहीं देने से मैट्रिक परीक्षा के परीक्षार्थी का डमी प्रवेश पत्र का शुद्धिकरण कार्य बाधित हो गया है। जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है । उन्होंने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment