Categories: Home

जिलाधिकारी ने लगवाया कोरोना का टीका, दिया टीका के शतप्रतिशत सुरक्षित होने का संदेश

प्रथम चरण में टीकाकरण के लिये चिह्नित 9364 में से 8083 लोगों का हुआ टीकाकरण
टीकाकरण अभियान के सफल संचालन को लेकर डीएम ने स्वास्थ्य व आईसीडीएस कर्मियों को दी बधाई


अररिया(बिहार)जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने सदर अस्पताल में शनिवार को कोरोना का टीका लगवाया।निर्धारित प्रक्रिया के तहत टीका लगाने के आधा घंटे बाद तक जिलाधिकारी मेडिकल टीम के सतत निगरानी में रहे। सत्र स्थल से बाहर आने पर उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत के क्रम में कोरोना का टीका लगाने पर अपनी खुशी जाहिर की।जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है।इसे लेकर किसी तरह के भय व संशय की कोई बात नहीं। उन्होंने उत्साहित व निर्भीक होकर लोगों से टीका लगाने की अपील की।उन्होंने प्रथम चरण के टीकाकरण अभियान की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसके लिये जिला स्वास्थ्य विभाग व आईसीडीएस के अधिकारी व कर्मियों की सराहना की।इस दौरान सिविल सर्जन डॉ रूपनारायण कुमार, डॉ डीएमपी साह, डॉ राजेश कुमार, डीपीएम रेहान असरफ, यूएनडीपी के वीसीसीएम शकील आजम, डब्ल्यूएचओ के एसएमसी मो मुस्ताक, अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद सहित कई स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

टीका को लेकर किसी तरह का भय व संशय बेकार:
जिलाधिकारी ने कहा कि टीका लगाने के बाद उन्हें खुशी के साथ-साथ गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कोरोना के टीका को पूरी तरह सुरक्षित बताया।मीडिया कर्मियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर वे अपने माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास करें।ताकि समय आने पर अधिक से अधिक लोगों को टीकाकृत किया जा सके।डीएम ने कहा कि टीका को लेकर किसी तरह का भय व संशय बेकार है।उन्होंने कहा कि बीते तीन चार दिनों से टीकाकरण के मामले में जिले का प्रदर्शन पांचवें व छठे स्थान पर रहा है।इसके लिये स्वास्थ्य व आईसीडीएस के अधिकारी व कर्मी बधाई के पात्र हैं।
प्रथम चरण में चिह्नित 86 प्रतिशत लोगों का हुआ टीकाकरण:
डीपीएम रेहान असरफ ने कहा कि टीकाकरण का पहला चरण जिले में बेहद सफल रहा है।प्रथम चरण में पंजीकृत 9364 लोगों में शुक्रवार की शाम तक कुल 8083 लोगों को टीकाकृत किये जाने की जानकारी उन्होंने दी।उन्होंने कहा कि शेष लोगों का कुछ एक दिनों में टीकाकरण का कार्य संपन्न हो जायेगा।डीपीएम ने कहा कि टीकाकरण के दूसरे चरण में एसएसबी, बीएसएफ, पुलिस, राजस्व कर्मी, नगर परिषद के कर्मियों को टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है।दूसरे चरण में कुल 2956 लोगों को टीकाकृत किये जाने के लक्ष्य है।डीपीएम ने कहा कि प्रथम चरण के टीकाकरण अभियान में स्वास्थ्य व आईसीडीएस के कर्मियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं।उन्होंने आगे विभागीय आदेश के अनुरूप शेष अन्य लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया लगातार जारी रहने की बात कही।
सात प्रखंडों में 90 प्रतिशत लोगों को लगाया गया टीका:
जिला स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट के मुताबिक प्रथम चरण में टीकाकरण के लिये चिह्नित 9364 में से 8083 लोगों को टीका लगाने का कार्य संपन्न हो चुका है। प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग के 3900 में से 3678, आईसीडीएस के चिह्नित 4718 में से 4111 व निजी चिकित्सा संस्थानों के चिह्नित 746 लोगों में से 294 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा सिकटी में 99 प्रतिशत, जोकीहाट प्रखंड में 97 प्रतिशत, कुर्साकांटा प्रखंड में 97 प्रतिशत, पीएचसी अररिया में 92 प्रतिशत, भरगामा प्रखंड में 91 प्रतिशत, रानीगंज में 90 प्रतिशत टीकाकरण का कार्य संपन्न होने की बात रिपोर्ट में कही गयी है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago