Categories: Home

जिलाधिकारी ने लगवाया कोरोना टीका का दूसरा डोज, बुजुर्गों से किया टीका लगाने की अपील

सौ फीसदी सुरक्षित व महामारी से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में कारगर है कोरोना का टीका

अररिया(बिहार)जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने सोमवार को कोरोना टीका का दूसरा डोज लगाया। टीका लगाने के लिये वे सदर अस्पताल स्थित टीकाकरण सत्र स्थल पहुंचे। जहां प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मी द्वारा उन्हें टीका का दूसरा डोज लगाया गया। इसके बाद जिलाधिकारी आधे घंटे तक मेडिकल टीम की निगरानी में रहे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से टीकाकरण के तीसरे चरण की सफलता को लेकर की गयी तैयारियों पर चर्चा की। इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को टीकाकृत किये जाने को लेकर संचालित विशेष अभियान के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों से जरूरी पूछताछ की।

महामारी से उबारने में महिला कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण:
जिलाधिकारी ने जिलावासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि देश के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक विकास में आज महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। कोरोना संकट के दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जिले की कई महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उस मुश्किल दौर से जिलावासियों को उबारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐसे स्वास्थ्य कर्मियों को चिह्नित कर जिला प्रशासन व जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। अपने बेहतर कार्यों के लिये सभी महिलाएं बधाई व धन्यवाद की पात्र हैं।

कोरोना का टीका सौ फीसदी सुरक्षित, बुजुर्ग बढ़चढ़ कर अभियान में भाग लें:
कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना का टीका सौ फीसदी सुरक्षित है। उन्होंने जिले में कोरोना टीकाकरण के सफल संचालन को लेकर सभी स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मियों को बधाई व शुभकामनाएं दी। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित अन्य महत्वपूर्ण लोगों को भी टीका लगाया जा चुका है। इसके अलावा कई राजनीतिक व सामाजिक रूप से सम्मानित लोगों के टीकाकरण का कार्य भी संपन्न हो चुका है। डीएम ने कहा कि टीकाकरण का तीसरा चरण संचालित किया जा रहा है। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के वैसे लोग जो विभिन्न तरह के गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। साथ-साथ 60 साल से अधिक उम्र के तमाम बुजुर्गों को टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि टीका लगाने में हिचकिचाहट की कोई बात नहीं। ये पूरी तरह सुरक्षित व कोरोना महामारी से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह कारगर है।

42 स्थानों पर किया जा रहा सत्र संचालित:
महिला दिवस पर कोरोना टीकाकरण को लेकर संचालित विशेष अभियान की जानकारी देते हुए डीपीएम रेहान अशरफ ने कहा कि अधिक अधिक महिलाओं को टीकाकृत किये जाने का लेकर महिला दिवस पर जिले में कुल 42 स्थलों पर टीकाकरण सत्र स्थल संचालित किये जा रहे हैं। सभी सत्र स्थलों पर प्रशिक्षित एएनएम व स्वास्थ्य अधिकारी तैनात किये गये हैं। अभियान की सफलता में आशा कर्मी, एएनएम व जीविका दीदियों से जरूरी मदद ली जा रही है। टीकाकरण को लेकर किसी को कोई परेशानी न हो इसके लिये मैन्यूल रूप से डेटा संधारण का इंतजाम भी किया गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago