Home

दलित टोलों में बच्चों के दाखिले की दर 95% से ज्यादा

पटना:राज्य के दलित टोलों में शिक्षा को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है। डॉ. भीमराव अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत 14 अप्रैल से 25 जून तक चले विशेष शिविरों में स्कूलों में दाखिले के लिए एक लाख 62 हजार 174 आवेदन मिले। इनमें से एक लाख 54 हजार 715 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है। यह कुल आवेदनों का 95.40 प्रतिशत है।

इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर की थी। इसके तहत राज्य के करीब 60 हजार दलित टोलों में विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में शिक्षा के साथ-साथ 20 व्यक्तिगत लाभ से जुड़ी योजनाओं के लिए भी आवेदन लिए गए।

अब तक इन योजनाओं के लिए कुल 38 लाख 45 हजार 979 आवेदन मिले हैं। इनमें से 18 लाख 42 हजार 545 आवेदनों का निष्पादन किया गया है। निष्पादन की औसत दर 47.91 प्रतिशत रही है।

बच्चों के स्कूलों में दाखिले के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े आवेदनों की निष्पादन दर भी काफी बेहतर रही है। समाज कल्याण विभाग को 25 जून तक एक लाख 17 हजार 404 आवेदन मिले। इनमें से एक लाख 07 हजार 570 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है। यह 91.62 प्रतिशत है।

आंगनबाड़ी, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, जीविका समूह, सतत जीविकोपार्जन योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना से जुड़े आवेदनों का निष्पादन भी तेज गति से हुआ है।

इस अभियान से यह साफ हुआ है कि दलित समुदाय अब शिक्षा और सरकारी योजनाओं के प्रति पहले से ज्यादा जागरूक हुआ है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago