Home

भगवानपुर हाट थाने में एफआईआर दर्ज कराने पहुंची महिला पर किन्नरों ने हमला किया महिला घायल सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के सराय परौली गांव में होली के दिन नर्तकी के साथ हुई मारपीट की घटना सुलझने के बदले उलझता जा रहा है।मामले में दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

जिसमे एक पक्ष से सपना किन्नर के आवेदन पर होली के दिन आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

उसके प्रतिक्रिया स्वरूप सावित्री देवी पति जगदीश राम के आवेदन पर सराय पड़ौली गांव के रुंनु पांडेय ,प्रिंस पांडेय,पंकज तिवारी,मदन पांडेय सहित सात लोगों पर मारपीट करने की एफआईआर दर्ज कराई गई है। सोमवार को एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंची महिला सावित्री देवी के ऊपर थाना परिसर में किन्नरों ने हमला बोल दिया।जिससे महिला घायल हो गई।हुआ यू कि सावित्री देवी कांड के अनुसंधानकर्ता से बात कर रही थी उसी समय करीब तीन दर्जन किन्नर घायल किन्नर डांसर) सपना को लेकर थाना पहुँची।सावित्री देवी को थाने में देख किन्नर भड़क उठे और उसके ऊपर हमला बोल दिया।

थाने में मौजूद दो पुलिस पदाधिकारियों ने बीच बचाव कर महिला को किन्नरों के झुंड से छुड़ाकर उसे सुरक्षित किया।इस घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी गई।थानाध्यक्ष पंकज कुमार सूचना मिलते ही थाना पहुंचकर किन्नरों के प्रतिनिधि लवली किन्नर व नैना किन्नर से बात कर मामले को शांत कराया।किन्नरों की मांग थी कि हमलोगों को न्याय चाहिए।इस संबंध में थानाध्यक्ष ने कहा कि मामल संदिग्ध है।इसलिए मामले के जांचोपरांत आगे की कारवाई की जाएगी।किन्नरों के हमले में घायल महिला सावित्री देवी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया ।जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया।इस मौके पर किन्नरों में सोनम किनर,मुश्कान किनर,मनीषा,पूजा,काव्या पिंकी करिश्मा सहित तीन दर्जन सारण प्रमंडल के किनर मौजूद रही।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago