शाही मस्जिद में बकरीद का नमाज अदा करते
महाराजगंज अनुमंडल में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा प्रेम व भाईचारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुसलमान भाइयों ने मस्जिद और ईदगाह में इक्कठा होकर बकरीद की नमाज अदा की तथा एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। नमाज के बाद कुर्बानी दी गयी। शहर के नई मस्जिद और शाही मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गयी। इस दौरान इमाम और अन्य धार्मिक विद्वानों ने लोगों को अल्लाह के प्रति समर्पण, विश्व प्रेम और क्षमा का संदेश दिया। यह पर्व विश्व प्रेम, भाईचारे, त्याग और सेवा भाव का संदेश देता है। बकरीद कुर्बानी का दिन है और इस दिन अपने प्यारे वस्तु की कुर्बानी दी जाती है। प्रखंड के विभिन्न मसजिदों में सुबह से ही बकरीद की नमाज अदा की जा रही थी। मुख्य नमाज शाही मस्जिद मेें अदा की गयी। जहां बड़ी संख्या में उपस्थित मुसलमान भाईयों ने नमाज अदा की। पर्व को लेकर सुबह से ही किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस-प्रशासन गश्त करती रही एवं शहर के सभी चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती रही। वहीं टेघड़ा,देवरिया, शाहपुर,सोनवर्षा, रिसौरा एवं रूकुन्दीपुर सहित कई जगहों पर कुर्बानी की नमाज अदा की गयी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment