Home

भाईचारे के साथ मनाया गया कुर्बानी का पर्व

महाराजगंज अनुमंडल में कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा प्रेम व भाईचारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुसलमान भाइयों ने मस्जिद और ईदगाह में इक्कठा होकर बकरीद की नमाज अदा की तथा एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।  नमाज के बाद कुर्बानी दी गयी। शहर के नई मस्जिद और शाही मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गयी। इस दौरान इमाम और अन्य धार्मिक विद्वानों ने लोगों को अल्लाह के प्रति समर्पण, विश्व प्रेम और क्षमा का संदेश दिया। यह पर्व विश्व प्रेम, भाईचारे, त्याग और सेवा भाव का संदेश देता है। बकरीद कुर्बानी का दिन है और इस दिन अपने प्यारे वस्तु की कुर्बानी दी जाती है। प्रखंड के विभिन्न  मसजिदों में सुबह से ही बकरीद की नमाज अदा की जा रही थी। मुख्य नमाज शाही मस्जिद मेें अदा की गयी। जहां बड़ी संख्या में उपस्थित मुसलमान भाईयों ने नमाज अदा की। पर्व को लेकर सुबह से ही किसी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस-प्रशासन गश्त करती रही एवं शहर के सभी चौक-चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती रही। वहीं टेघड़ा,देवरिया, शाहपुर,सोनवर्षा, रिसौरा एवं रूकुन्दीपुर सहित कई जगहों पर कुर्बानी की नमाज अदा की गयी।

gaurikiran2017

Leave a Comment

Recent Posts

कटिहार में दास बेकर्स के रिटेल काउंटर का उदघाटन

बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…

1 month ago

विश्व में शांति स्थापित करने के लिए सभी धर्म के लोगों को एक साथ आना होगा

2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…

1 month ago

बीडीओ के तबादला होने पर हुआ विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…

2 months ago

तेज रफ्तार वाहन के धक्का मरने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल,सीवान रेफर

सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…

2 months ago

Beyond Headlines: Global Journalists United for Peace Journalism amidst theChallenges of the Unstable International Situation

On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…

2 months ago

विश्व में शांति निर्माण को लेकर ऑनलाइन बैठक

20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…

3 months ago