सीवान जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के मलमलिया चौक के मशहूर दांत चिकित्सक डॉ. डीसी राम की प्रथम पुण्यतिथि बसंतपुर करही खुर्द निवास स्थान पर मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में आएं मुख्य अतिथि लकड़ी नबीगंज की अंचलाधिकारी कुमारी नेहा व विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रो. अशोक कुमार डॉ. एम. ए. अकबर, पूर्व प्राचार्य उर्मिला सिंह, किसान नेता रामायण सिंह,प्रमुख हरेन्द्र मांझी एवं अधिवक्ता गणेश राम ज्ञानरत्न को आयोजक द्वारा फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया।
डॉ. अशोक कुमार समेत सभी अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। डॉ.अशोक कुमार ने कहा कि डॉ.डी सी राम गरीबों, मजलूम और असहाय लोगों के लिए मसीहा थे। सबके सुख दुख में शामिल होना और दूसरे की पीड़ा को समझना ही उनका लक्ष्य था। उन्होंने कहा डॉ.सीडी राम के विचारों पर उनके पुत्र और भतीजे चलकर उनके सपनों को साकार कर रहे है। मौके पर पूर्व प्राचार्य राजबल्लभ राम, पूर्व मुखिया प्रभुनाथ शर्मा, त्रिभुवन राम, पैक्स अध्यक्ष बालेश्वर राय, पूर्व मुखिया मुकेश कुमार सुमन, एजाज अली सिद्दीकी, मेधनाथ पासवान, एलआईसी महाराजगंज डीओ विनोद कुमार,राजेन्द्र ठाकुर, वशिष्ठ प्रसाद, विनोद कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक विकास, डॉ.मनोज कुमार,विजय विकास, डॉ. प्रतीक कुमार,त्रिभुवन राम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप…
Leave a Comment