Categories: Home

मछगरा के युवक का कुशीनगर में सड़क दुर्घटना में हुई मौत,गांव में मातम

बिलखते परिजन

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के मछगरा दूबे टोला के पासपत दुबे 27 वर्षीय पुत्र प्रशांत कुमार दूबे की बुधवार की रात कुशीनगर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि युवक बुलेट से दोस्त के साथ गोरखपुर जाने के क्रम में रात के करीब नौ बजे कुशीनगर से थोड़ी दूर आगे बाइक के सामने आए कुत्ता को बचाने में उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमे दोनों युवक घायल हो गए। उसके घायल दोस्त ने घटना की सूचना उसके घरवालों को दी।युवक की स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे युवक को मृत घोषित कर दिया।वही उसके दोस्त का इलाज चल रहा है। परिजन रात में हीं उसके शव को घर ले आए। शव दरवाजे पर पहुंचते हीं मां गायत्री देवी व अन्य परिजन शव से लिपटकर रोने लगे।अन्य परिजन के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।दरवाजे पर आसपास के लोगों व शुभचिंतकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंचे भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, डॉ. हरेन्द्र दूबे, बबन दूबे, दीपक दूबे व अन्य लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी। गुरुवार की सुबह परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।मृत प्रशांत दो भाइयों में छोटा था। वह कुबैत में रहकर काम करता था। वह अपनी चचेरी बहन नेहा की शादी में शामिल होने घर आया था। इसी महीने पहली दिसंबर को उसकी शादी हुई है। उसकी बहन रूबी की भी अप्रैल में शादी होने वाली है। बड़ी बहन पम्मी की शादी हो चुकी है। बड़ा भाई विकास कुमार दूबे सीवान में काम करता है। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह काफी मिलनसार था। वह क्रिकेट खेलने में रुचि रखता था।क्रिकेट खेलने के कारण इनके चाहने वालो में मायूसी छाई हुई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago