Home

लाल किले से पहले बिहार के इस शहर मे फहराया जाता है झण्डा

पूर्णिया बिहार

जब हमारा देश अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त (Independent India) हुआ, देशवासियों की खुशी का ठिकाना नहीं था. आजादी के दीवानों (Freedom Fighters) का हौसला सिर चढ़कर बोल रहा था. बस क्या था, आजादी के नशे में चूर बिहार के पूर्णिया जिले के क्रांतिकारी सेनानियों ने 14 अगस्त 1947 की रात में ही तिरंगा फहराकर एक नई परंपरा की शुरुआत कर दी, जो अब तक चली आ रही है.

आजादी की 75वीं वर्षगांठ से पहले तिरंगे की रोशनी में नहा उठी राजधानी दावा है कि देश में संभवतया सबसे पहला तिरंगा हर साल यहीं लहराया जाता है. पिछले 74 सालों से यह परंपरा चली आ रही है.जी हां! आजादी के दीवानों ने 14 अगस्त 1947 की आधी रात को ही यहां फहराया था तिरंगा झंडा. इसके बाद तो यह परंपरा ही बन गई और इसके बाद हर साल यहां इसी तरह शान से तिरंगा झण्डा फहराया जाता है ‘आजादी’ का पहला झंडा. आइए एक बार फिर रूबरू होते हैं उस ऐतिहासिक घटना से…दिन था 14 अगस्त 1947 का. सुबह से ही पूर्णिया के लोग आजादी की खबर सुनने के लिए बेचैन थे. दिनभर झंडा चौक पर लोगों की भीड़ मिश्रा रेडियो की दुकान पर लगी रही. मगर जब आजादी की खबर रेडियो पर नहीं आयी, तो लोग घर लौट आए. मगर मिश्रा रेडियो की दुकान खुली रही.

रात के 11:00 बजे थे कि झंडा चौक स्थित मिश्रा रेडियो की दुकान पर रामेश्वर प्रसाद सिंह, रामजतन साह, कमल देव नारायण सिन्हा, गणेश चंद्र दास सहित उनके सहयोगी दुकान पर पहुंचे. फिर आजादी के चर्चे शुरू हो गए. इस बीच मिश्रा रेडियो की दुकान पर सभी के आग्रह पर रेडियो खोला गया. रेडियो खुलते ही माउंटबेटन की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनते ही लोग खुशी से उछल पड़े. साथ ही निर्णय लिया कि इसी जगह आजादी का झंडा फहराया जाएगा.

14 अगस्त, 1947 की रात 12 बजे रामेश्वर प्रसाद सिंह ने तिरंगा फहराया. उसी रात चौराहे का नाम झंडा चौक रखा गया. झंडोत्तोलन के दौरान मौजूद लोगों ने शपथ लिया कि इस चौराहे पर हर साल 14 अगस्त की रात सबसे पहला झंडा फहराया जाएगा और ऐसा हुआ भी.14 अगस्त की रात झंडोत्तोलन के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने लगा. धीरे-धीरे यह परंपरा बनती चली गयी. झंडोत्तोलन की कमान लोगों ने रामेश्वर प्रसाद सिंह के परिवार के कंधे पर दे दी. साथ ही अन्य लोगों का परिवार परंपरा के मुताबिक आज भी झंडोत्तोलन में सहयोग करने लगे हैं.

झंडोत्तोलन की परंपरा के मुताबिक रामेश्वर प्रसाद सिंह के निधन के बाद उनके पुत्र सुरेश कुमार सिंह ने झंडात्तोलन की कमान संभाली और उनके साथ रामजतन साह, कमल देव नारायण सिन्हा, गणेश चंद्र दास, स्नेही परिवार, शमशुल हक के परिवार के सदस्यों ने मदद करनी शुरू की.इस बार रामेश्वर प्रसाद सिंह के पोते विपुल कुमार सिंह झंडा चौक पर 14 अगस्त को रात 12 बजे झंडा फहराएंगे. उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से तो मदद नहीं मिलती मगर स्थानीय लोगों द्वारा झंडोत्तोलन की पूरी तैयारी की जाती है.पिछले 74 सालों से लोहे के फ्लैग पोस्ट पर ही तिरंगा झंडा फहराया जाता था. मगर लोहे का पोस्ट खराब हो चुका था. तीन दिन पहले ही इसे बदला गया है. राजीव मराठा ने बताया कि इस बार झंडोत्तोलन के लिए नया फ्लैग पोस्ट लगवाया गया है.जानकारी हो कि पूर्णिया शहर के कई गणमान्य लोग 14 अगस्त रात 12 बजे झंडा चौक पर झंडोत्तोलन के वक्त मौजूद रहते हैं. अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने बताया कि यह परंपरा 74 सालों से चली आ रही है. इस बार भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि देश का पहला झंडा पूर्णिया में फहराया जाता है. इसके बाद 15 अगस्त की सुबह दिल्ली सहित पूरे भारत में झंडा फहराया जाता है.

NagmaniSharma

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago