महाराजगंज(सीवान)सूबे के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता महाचंद्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को महाराजगंज के समाजसेवी व कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व.हरिशंकर प्रसाद के निधन के समाचार सुन कर उनके परिजनों से मिलने महाराजगंज निवास स्थान पर पहुंचे।
पूर्व मंत्री ने स्व.प्रसाद के चित्र पर फुल माला चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और स्व.प्रसाद के पुत्र एवं पत्रकार राजेश अनल को सांत्वना दी। भाजपा नेता ने कहा कि स्व.प्रसाद से मेरा पारिवारिक संबंध रहा है और मैं जब भी इस इलाके में आता था तो पहले स्व.प्रसाद से मिल कर ही जाता था। आज मुझे लग रहा कि मैंने अपने परिवार के किसी सदस्य को खो दिया है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप भारती, ई प्रमोद रंजन, डा.त्रिपुरारीशरण सिंह, अजय सिंह, राकेश कुमार, जिला युवा जदयू के महासचिव अभिषेक ब्याहुत, विकास कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment