Categories: Home

कल से किशनगंज में चौथे चरण के कोविड टीकाकरण की होगी शुरुआत

  • टीकाकरण के अनुश्रवण एवं निरीक्षण करने को जिलास्तर पर अधिकारियों एवं डाॅक्टरों का दल गठित
  • प्रत्येक प्रखंड में 45 या उससे अधिक आयुवर्ग के 100 शिक्षकों एवं पंचायत के 30 तथा 200 जीविका दीदी को प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है

किशनगंज(बिहार)कोविड- 19 संक्रमण से बचाव के लिए सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रन्टलाइन वर्कर्स एवं 60 या इससे अधिक उम्र के लोगों को तथा 45 से 59 आयु वर्ग के गंभीर रोगों से ग्रसित लोगों को कोविड- 19 का टीकाकरण किया जा रहा है। लेकिन 1 अप्रैल से 45 या उससे अधिक आयुवर्ग के सभी व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित टीकास्थलों पर कोविड-19 का टीकाकरण किया जाना है। टीकाकरण को लेकर आदित्य प्रकाश, जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष,जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता में टीकाकरण की तैयारी के लिये जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई।बैठक की शुरुआत में डब्लू.एच.ओ एस ऍम ओ अमित कुमार के द्वारा पीपीटी के माध्यम से 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण की तैयारी से संबधित बिंदुओं पर प्रस्तुति दी गई। बैठक में जिला पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने कहा कि देश में प्रतिदिन कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे ही सही लेकिन बढ़ ही रही है जो चिंता का विषय है। एहतियात के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान के चौथे चरण में अब 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।1अप्रैल से शुरू हो रहे 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों के लिए टीकाकरण अभियान को पूर्ण रूप से लक्ष्य प्राप्ति के लिए जिला पदाधिकारी ने सतत अनुश्रवण एवं निरीक्षण करने को जिलास्तर पर अधिकारियों एवं डाॅक्टरों का दल गठित किया है।

प्रत्येक प्रखंड के 100 शिक्षकों एवं पंचायत के 30 योग्य लाभार्थियों को प्रतिदिन निर्धारित किया लक्ष्य:
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्रत्येक प्रखंड में 45 या उससे अधिक आयुवर्ग के 100 शिक्षकों का तथा,जिला पंचायत पदाधिकारी को प्रत्येक पंचायत के 45 या उससे अधिक आयुवर्ग 30-30 एवं 200 जीविका दीदी, वृद्ध पेंशन के 200 लोगों को दैनिक रूप से टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। जिले के सभी चयनित 30 टीकाकरण स्थलों में लाभार्थी सत्यापन,टीकाकरण,कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स प्रबंधन,बायोमेडिकल, वेस्ट मैनेजमेंट,एईएफआई प्रबंधन,वयोवृद्ध लोगों को टीका लगाने के लिए आशा कर्मियों,शिक्षक,जीविका दीदी,पंचायत के जनप्रतिनिधि आदि के माध्यम से 45 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों की सूची तैयार की जा रही है।टीका लगाने के लिए लोगों को आधार कार्ड के माध्यम से अपना पंजीकरण कराना होगा।टीकाकरण सत्र स्थल पर सत्यापन कर्ता के द्वारा आईडी सत्यापित करने के बाद लोगों को टीका लगाया जायेगा। टीकाकरण के बाद लोगों को आधा घंटा टीकाकरण स्थल पर ही रहना है।टीकाकरण के पूर्व कमरे को सैनिटाइज किया जाएगा,कार्य कर रहे कर्मियों को भी सैनिटाइजर,मुंह पर मास्क लगाना होगा तथा कोविड-19 के हर नियम को पालन करना होगा। इस बाबत कंट्रोल रूम गठित हो गयी है तथा पहले जिला स्तरीय फिर प्रखंड स्तरीय एवं जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त किया जाएगा।
सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा:
बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ रफत हुसैन ने बताया विभागीय आदेश के अनुसार 1अप्रैल से जिनकी उम्र 45 वर्ष के ऊपर है कोई भी व्यक्ति अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण करवा सकता है। टीकाकरण करवाने वाले लाभार्थी अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के आधार पर अपने नजदीक टीकाकरण केंद्र पर जाकर ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन करवाकर तुरंत टीका ले सकते हैं। जिले में कुल 30 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें से सभी प्राथमिक,सामुदायिक एवं अतिरक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के अलावा सदर अस्पताल तथा माता गुजरी मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण केंद्र पर बनाए गए हैं।सिविल सर्जन ने बताया अधिक से अधिक लोग टीका से लाभान्वित हो इसके लिए जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जिले में प्रतिदिन लगभग 1350 कोरोना जांच:
सिविल सर्जन श्री नंदन ने बताया जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में 1350 कोरोना जांच नियमित रूप से की जा रही है।इसे लेकर संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं।जिले में कुल 355269 लोगों की कोरोना जांच की गयी है।जिसमें 4427 लोग पॉजिटिव पाए गये। इसमें 4397 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 14 कोरोना संक्रमित व्यक्ति जिले में हैं।जिसमे से 13 जिले के और 03 जिले के बाहर से हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago