बिहार(पटना)सूबे के मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक निजी बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई है। मृतक गार्ड के पॉकेट से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। घटना जिले के देवरिया थाना क्षेत्र के देवरिया चौधरी टोला की है।मृतक गार्ड की पहचान देवरिया चौधरी टोला गांव के पप्पू चौधरी के रूप में हुई है जो मुजफ्फरपुर शहर के एचडीएफसी बैंक में सुरक्षा गार्ड का काम करता था। खबरों में बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद पप्पू चौधरी अपने घर देवरिया चौधरी टोला जाने के लिए निकला था और बीच रास्ते में ही उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले के छानबीन में जुट गई है। सुसाइड नोट में पप्पू चौधरी ने लिखा है कि, हम अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं.. किसी को नहीं फंसाया जाए, इसमें किसी की गलती नहीं है’।फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि पप्पू चौधरी ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है। पूरे मामले में सरिया एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि देवरिया थाना क्षेत्र में एक निजी बैंक का सुरक्षाकर्मी अपने ही बंदूक से सुसाइड किया है उसके पॉकेट से पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों में मातम पसड़ गया है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment