भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के गजियापुर निवासी हरेंद्र पांडेय के 28 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार पांडेय का रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई।
मृत युवक का इसी महीने के 05 तारीख को महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के पुतुल कुमारी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।
अभी शादी के बाद पत्नी के हाथों की मेंहदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा था,तभी पति की मौत होने से पत्नी विधवा हो गई।पति की मौत की सूचना मिलने के बाद से पत्नी पुतुल के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।वही माता ऊषा देवी का मानसिक स्थिति खराब हो गया है।
घटना के सूचना पर घर पहुंचे लोग के आंखे भी नाम हो जा रही थी।वही पिता हरेंद्र पांडेय के सामने हुई पुत्र की मौत से टूट गए है।मृत युवक चार भाई में मझला था।इससे दो और छोटे भाई है।बड़ा भाई विमलेश पांडेय कुछ दिन पहले ही शादी संपन्न होने पर बाहर गए थे।लेकिन भाई की मौत की सूचना मिलने पर घर वापस आए उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।सूचना मिलने पर मुखिया प्रतिनिधि विभाकर पांडेय सहित आसपास के सैकड़ों लोग पहुंच परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment