Home

महाराजगंज नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला पहुंचा मुख्यमंत्री के जनता दरबार में

नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने किया मुख्यमंत्री से शिकायत

सीवान(बिहार)जिले के महाराजगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद मंजू देवी के प्रतिनिधि सतेंद्र यादव ने सोमवार को नगर पंचायत व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले को लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में हाजिरी लगाई है। सतेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष आवेदन देकर महाराजगंज नगर पंचायत के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह एवं प्रधान सहायक सह लेखापाल प्रत्युष कुमार गौतम उर्फ मन्नू सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के ग्यारह मामले में संलिप्ता का आरोप लगाया है। जनता दरबार में दिए आवेदन में सतेंद्र यादव ने कहा है कि नगर पंचायत महाराजगंज के तत्कालीन नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह एवं अनाधिकृत प्रधान सहायक सह लेखापाल प्रत्युष कुमार गौतम के द्वारा करोड़ों रुपैया कि अवैध निकासी कर वितीय अनियमितता करने एवं कार्यवाही पंजी (प्रोशिडिंग) से छेड़-छाड़ किये जाने तथा कार्यों में अनियमितता को छुपाने के लिए सुनियोजित साजिश कर कार्यवाही पंजी को गायब / नष्ट किये जाने, निर्वाचित पार्षदों के अधिकार का हनन कर मनमानी कार्य करने एवं वर्तमान निर्वाचित पार्षदों के कार्यकाल में अधुरे विकास कार्यों (नल जल योजना, शहरी नाली-गली योजना) का पूर्ण भुगतान कर दिये जाने, नगर क्षेत्र की सभी जनता योजनाओं के लाभ से वंचित है तथा स्वच्छता मिशन के तहत साफ-सफाई के कार्यों में सरकारी राशि की अवैध निकासी किये जाने की शिकायत की है।

जनता दरबार में मुख्यमंत्री से शिकायत करते प्रतिनिधि

जिसकी जाँच किये जाने तथा दोपी व्यक्तियों पर कानूनी कारवाई करने के मांग किया है।जनता दरबार में दिए आवेदन में कहा है नगर पंचायत के मुख्य पार्षद के द्वारा दिनांक 04 जून 2020 से अब तक अनेको शिकायत पत्र आपके यहाँ तथा (उपमुख्यमंत्री महोदय), (प्रधान सचिव, बिहार सरकार), (मंत्री महोदय, प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग पटना), (प्रधान सचिव निगरानी विभाग पटना), (आयुक्त सारण प्रमंडल), (जिला पदाधिकारी सीवान), (अनुमंडल पदाधिकारी महाराजगंज) को अनेको बार पत्राचार (डाक तथा इमेल) के द्वारा नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार सिंह एवं अनाधिकृत प्रधान सहायक प्रत्युष कुमार गौतम के द्वारा किये गये कार्यों में अनियमितता और राशि की अवैध निकासी करने तथा पार्षदों के अधिकार का हनन कर मनमाने तरीके से कार्य करने का कुल 14 पार्षद में से मुख्य पार्षद सहित 11 पार्षद के द्वारा हस्ताक्षरित लिखित शिकायत की गयी थी, जिस पर अब तक कोई कारवाई नहीं की गई।

वितीय अनियमितता की शिकायत पत्र के दुर्भावना से ग्रसीत होकर कार्यपालक पदाधिकारी ने मुझे तथा मेरे परिवार के सभी सदस्यों सहित नगर पंचायत अध्यक्षा मंजू देवी पर गंभीर आरोप लगाकर झूठी प्रथिमिकी दर्ज कराई गयी है।

इस संबंध में नगर पंचायत महाराजगंज के तत्कालीन ईओ एवं वर्तमान में बोधगया नगर परिषद के ईओ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जांच में सचाई सामने आएगी। जो गलती किया है उसे सजा अवश्य मिलेगा।

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago