दया प्रकाश सिंहा पर कार्रवाई की मांग कर पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने वैशाली से निकाला सम्राट अशोक शौर्य यात्रा
हाजीपुर(वैशाली)गणतंत्र की धरती वैशाली के शांति स्तूप से कुम्हरार पटना तक महात्मा फुले समता परिषद के तत्वाधान में हजारों की संख्या में जोरदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए चक्रवर्ती सम्राट अशोक शौर्य यात्रा निकाला गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि लेखक दया प्रकाश सिन्हा ने सम्राट अशोक जैसे महान चक्रवर्ती की तुलना एक औरंगजेब से करके उसने पूरे भारत का अपमान किया है।भारत का कोई भी व्यक्ति इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि लेखक को पद्म श्री से लेकर जो भी पुरस्कार मिला है उसे अविलंब वापस किया जाए।सम्राट अशोक पर गलत टिप्पणी करने के खिलाफ उस पर मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ सम्राट अशोक पर लिखें किताब को प्रतिबंधित करने की मांग किया।
श्री कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक की अहिंसा,लोक कल्याणकारी एवं सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध सभी के लिए अनुकरणीय है।ऐसे महापुरुष पर ओछी टिप्पणी करने वालों पर कार्रवाई करने से साफ संदेश होगा की कोई व्यक्ति जो भारत के आदर्शों पर गलत टिप्पणी करेगा उसे लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
इस अवसर पर उनके साथ हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने संकल्प लेते हुए दोहराया कि जब तक महात्मा फुले समता परिषद की मांग पूरी नहीं होगी तब तक हमारा आंदोलन विभिन्न चरणों में चलता रहेगा।हजारों की संख्या में गाड़ियों का काफिला वैशाली शांति स्तूप से पटना के लिए कूच किया। सभी लोग सम्राट अशोक जिंदाबाद एवं लेखक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा फुले समता परिषद के नेता कमल प्रसाद सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में बजेंद्र कुमार पप्पू, मदन चौधरी,दिनेश कुशवाहा,महताब खान,मोहम्मद मुस्ताक अहमद, सुभाष कुशवाहा, जितेंद्र नाथ,मंजू वर्मा,डॉक्टर विजय सिंह,शैलेंद्र कुमार उर्फ गनौर सिंह,रणधीर कुमार सिंह, उमेश कुशवाहा,अजीत कुमार सिंह,अकील देव सिंह, प्रमोद कुशवाहा,सुनील कुशवाहा समेत हजारों लोग उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment