Home

बिहार के बालिका गृहों की बच्चियों के यौन दुराचार आरोपों पर निर्भया कांड के वकील ने बिहार सरकार की खिंचाई की

वकील सीमा समृद्धि

पटना:निर्भया कांड के दोषियों को फाँसी के फंदे पर पहुचाने वकील सीमा समृद्धि ने बिहार के बालिका गृहों की बच्चियों के यौन दुराचार आरोपों पर बिहार सरकार को जमकर खिंचाई की है। शुक्रवार को राजधानी पटना पहुंची सीमा ने कहा कि पटना के गायघाट बालिका सुधार गृह की लड़की की शिकायत के बाद भी पटना पुलिस ने अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है।

इससे लगता है कि पुलिस इस गंभीर मामले में किस प्रकार से गैर जिम्मेदारी वाला रैवया अपना रही है। उन्होंने पटना सिटी गायघाट स्थित सुधार गृह के लड़की द्वारा रक्षा गृह की सुप्रिटेंडेंट वंदना गुप्ता पर लगाये गंभीर आरोपो की जाँच की माँग करते हुए तत्काल बर्खास्त करने की मांग की।उन्होंने इसके लिए एक कमिटी बनाकर मामले की निष्पक्ष जाँच की मांग की।उन्होंने बिहार के तमाम बालिका गृहों को लेकर आ रही शिकायतों को गंभीर मामला बताया।वकील सीमा ने कहा कि पुलिस का कार्यशैली बेहद चिंताजनक व निराशाजनक है। क्या किसी शादीशुदा महिला या किसी बच्चे की माँ का बलात्कार नहीं हो सकता है? बावजूद ऐसे मामले में बिहार पुलिस की कार्रवाई निराशाजनक है।यहाँ पीड़िता को ही पुलिस सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है।उसी के चरित्र पर सवाल उठा रही है।

शेल्टर होम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह कितनी हैरत की बात है कि एक ही जगह सभी तरह की लड़कियों को रखा जाता है। विक्षिप्त लड़कियों के साथ सामान्य लड़कियों को रखा जाता है।यह दिखता है कि वहां की व्यवस्थाएं कितनी ढुलमुल है।

गुरुवार को ही सेवानिवृत आईपीएस अमिताभ दास ने आरोप लगाया था कि नीतीश सरकार के मंत्रियों को बालिका गृह से लड़कियों की भेजी जाती है।उन्होंने इस संबंध में राज्यपाल फागू चौहान को पत्र लिखा है। वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सरकार के संरक्ष्ण में ऐसे अपराध होने का कथित आरोप लगाया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

अपना किसान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए राहुल राठौड़

पटना:अपना किसान पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद कुशवाहा ने मंगलवार को वैशाली…

4 days ago

सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जन संपर्क कर समर्थन मांगा

समस्तीपुर:जिले में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियां अपने पक्ष में गोलबंद करने के…

7 days ago

जनता को तय करना हैं की नौवी पास चाहिए की इंजिनियर:मनीष वर्मा

भोजपुर(बिहार)जिले के संदेश विधानसभा के पियनिया में आयोजित एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में जनता दल…

1 week ago

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक: अंशु सिंह

छपरा:जिले की महिलाओं विशेष रूप से युवतियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता के…

1 week ago

बिहार के छपरा में स्टेट चैंपियनशिप सेपक टकरा- 2025 का होगा आयोजन, युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने का प्रयास: विजय शर्मा

छपरा:राज्य के युवाओं को खेलकूद की ओर आकर्षित करना, उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से…

1 week ago

लूट कांड का पर्दाफाश, 06 अपराधी अवैध आग्नेयास्त्र एवं लूट की राशि के साथ गिरफ्तार

बिहार :जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रात्रि में सूचना प्राप्त हुई…

1 week ago