Home

सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजन से जनता राज मोर्चा के नेताओं ने की मदद व मुलाकात

हाजीपुर(वैशाली)जिले के जन्दाहा शुक्रवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में जन्दाहा थाना क्षेत्र के सोहरथी पंचायत अंतर्गत यदुनंदनपुर निवासी एक युवक की मौत हो गई थी।

शनिवार को घटना की सूचना मिलने पर जनता राज मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह अपने सहयोगियों हरिनंदन राय,राजेश कुमार राजू,रणजीत कुमार सिंह उर्फ फिरोज के साथ मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे।वहां उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहयोग की। उन्होंने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों से कहा कि वह इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। किसी तरह की आवश्यकता हो तो उन्हें फोन कर सकते हैं।उन्होंने अपना नंबर परिजनों को दिया और आगे भी सहयोग करने का भरोसा दिया।आपको बता दें कि मृतक धर्मेंद्र कुमार शुक्रवार को अपाचे गाड़ी से समस्तीपुर जिले स्थित अपने ननिहाल से वापस अपने घर लौट रहा था।इसी बीच सरायरंजन थाना क्षेत्र में बाइक और स्कॉर्पियो गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई और मौके पर ही धर्मेंद्र की मौत हो गई।धर्मेंद्र स्थानीय चौक पर चाय दुकान चलाता था तीन भाई एवं दो बहनों में सबसे बड़ा था।इस मौके पर स्थानीय उगन साहनी, महेश्वर पासवान,वार्ड सदस्य विजय कुमार,हरिश्चंद्र साहनी,सरिता कुमारी, पंकज दास,रामभरोस दास, अमरजीत साहनी आदि उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

9 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

10 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

10 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

10 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

2 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago