Home

किसानों के मांगो को लेकर भारतीय किसान संघ के सदस्यो ने महाराजगंज में दिया धरना

महाराजगंज(सीवान)प्रखंड कार्यालय पर मंगलवार को भारतीय किसान संघ के बैनर तले भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने किसानों के मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान संघ के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार विद्यार्थी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान नेता मनोज कुमार सिंह ने कहा कि देश की जीडीपी में सबसे अधिक योगदान देने वाले किसानों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है।

जिसके परिणाम स्वरूप किसान खेती बारी छोड़कर रोजगार हेतु देश के अलग अलग शहरों की ओर पलायन कर रहे है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष किसानों के कल्याण हेतु सरकार के द्वारा तीन कृषि व्यापार कानून लाया गया। सरकार को उसमें संशोधन की जरूरत थी पर सरकार ने कुछ किसानों के आंदोलन के भरम में पढ़कर वापस ले लिया आज भी किसान अपनी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बेचने को मजबूर है दूसरी तरफ उत्पादन लागत बढ़ता जा रहा है किसानों के लिए नीतियां बनाते समय किसान प्रतिनिधि नहीं रहने के कारण कृषि कानून कारगर साबित नहीं हो रही है।

धरना को संबोधित करते हुए किसान नेता शशि भूषण सिंह ने कहा कि बिहार एक समय चीनी मिलों के लिए विख्यात राज्य था, आज बिहार अपनी चीनी की आवश्यकताओं के पूर्ति के लिए देश के अन्य राज्यों पर निर्भर है। आजादी के 75 वर्षो के बाद भी राज्य के सभी खेतों तक सिंचाई का साधन उपलब्ध नहीं हो सका। भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने किसान हित को लेकर विभिन्न मांगों के समर्थन में राष्ट्रपति और बिहार के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ रवि रंजन को सौंपा है।

राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में किसानों की मांग
किसानों की उपज की लागत को आधार पर लाभकारी मूल्य तय हो। न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम बिक्री को अपराध माना जाए तथा खरीद करने वाले व्यापारी पर मुकदमा दर्ज हो।
रद्द तीनों कृषि व्यापार कानून में आवश्यक सुधार कर इसे पुनः लाया जाए। किसानों के लिए योजना बनाने वाली समिति में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में किसानों की मांग
नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की यथासंभव व्यवस्था किया जाए। सिंचाई हेतु बिजली फीडर को शीघ्र चालू किया जाए।

नीलगाय समेत अन्य जंगली जानवरों से निजात दिलाई जाए।
प्रखंड क्षेत्र में चीनी मिल लगाने की व्यवस्था की जाए।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को राज्य में लागू किया जाए।गाय,मछली,बकरी पालन में किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशि को प्रदर्शित बनाया जाए।
प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाय तथा कागज से या जुट से बने थैले को प्रोत्साहित किया जाए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago