The MLA started the children's vaccination program
पूरे देश में 15 -18 के युवाओ को कोरोना वैक्सीन का शुभारंभ किया गया है।
सारण बिहार
छपरा(बिहार)15 से 18वर्ष के किशोरों के लिए कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ शहर के सारण एकेडमी स्कूल में स्थानीय विधायक डॉ. सी एन गुप्ता ने किया।
विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को परास्त करने के लिये जो संकल्प लिया है उसी क्रम में आज एक कदम और बढ़ा गया,आज से पूरे देश के 15 से 18 वर्ष के उम्र के युवाओ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
हम सबको मिलकर इस मुहिम को शत-प्रतिशत पूरा करना है।आज यहां जिस तरह से बच्चे बच्चियां उत्साह से भाग लेने आए हैं उस तरह हम सभी को भी सहयोग कर लक्ष्य पूरा करना होगा।
लड़के लड़कियां टीका के प्रति जागरूक भी है और उनसे पूछने पर कह रहे है कि कोरोना वैक्सीन लेने से खुद का बचाव तो है ही आस पास के लोगो को भी इस वायरस से बचाव होगा।
इस अवसर पर छपरा सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा,जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार, डीआईओ चंदेश्वर सिंह,डीपीएम अरविंद कुमार, बिहार भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश फैशन, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन कुमार सिंह, रिविलगंज नगर के अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment