नए वेरिएंट में बड़ी संख्या में है म्युटेशन्स, अधिक आसानी से फैल सकता है:
कोविड से बचाव के लिए दोनों डोज का टीका आवश्यक:
इलाज से बेहतर है सावधानी बरतना:
पूर्णिया(बिहार)दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट “ओमिक्रॉन” के रूप में पाया जा रहा है। यह वेरिएंट कोरोना के अन्य वेरिएंट्स से ज्यादा प्रभावी हो सकता है। इससे सुरक्षित रहने के लिए लोगों को सरकार द्वारा लगवाया जा रहा कोविड-19 सुरक्षा का टीका लगाया बहुत जरूरी है। टीका लगाने से लोगों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का बहुत तेजी से विकास होता है जो उन्हें संक्रमण से लड़ने में सहायता प्रदान करता है। इसलिए सभी समय में सभी लोगों को कोविड-19 टीका का दोनों डोज जरूर लगा लेना चाहिए।
जानें क्या है ओमिक्रॉन :
ओमिक्रॉन कोविड का एक नया रूप है जिसे सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में खोजा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के द्वारा इसे बी.2.1.529 के रूप में पहचान की गई है। कोविड के इस वेरिएंट के विषय में वैज्ञानिकों का मानना है कि इस वेरिएंट में बड़ी संख्या में म्युटेशन्स हैं जो लोगों के बीच अधिक आसानी से फैल सकता है। इससे बचे रहने के लिए लोगों को पूरी तरह से कोविड-19 टीका लगाने के साथ ही बचाव के अन्य साधनों का भी ध्यान रखना आवश्यक है।
इन देशों में पाया गया है नया वेरिएंट :
कोविड का नया वेरिएंट वर्तमान में जिन देशों में दर्ज किया गया है उसमें ऑस्ट्रेलिया, इटली, जर्मनी, नीदरलैंड, ब्रिटेन, इजराइल, हॉंगकॉंग, बोत्सवाना और बेल्जियम शामिल हैं। हमारे देश भारत में भी कुछ लोग बाहरी देशों में प्रवेश किये हैं जिसमें कोविड के नए वेरिएंट को देखा गया है। हालांकि यह अभी बिहार में नहीं आया है लेकिन फिर भी इससे लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
इलाज से बेहतर है सावधानी बरतना :
सिविल सर्जन डॉ. एस. के. वर्मा ने कहा कि कोविड-19 महामारी अभीतक खत्म नहीं हुआ है और न ही कोरोना अभी तक गया है। इसलिए लोगों को अभी भी संक्रमण से सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा लगवाए जा रहे टीका का दोनों डोज लगाने के साथ ही आवश्यक सावधानी बरतना ज्यादा जरूरी है। लोगों को कोविड के इस नए वेरिएंट के बारे में भी जानने की जरूरत है और अपने परिवार और दोस्तों के बीच इसे साझा करने की जरूरत है। अगर कोई उनके क्षेत्र में बाहर से आते हैं तो उसकी जानकारी स्थानीय अस्पताल तथा थाना को दिया जाए और उस व्यक्ति की कोविड जांच करवाई जाए। लोगों को वर्तमान में इससे न घबराते हुए संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक जरूरतें जैसे कि पूरी तरह से मास्क का प्रयोग, हाथों को हमेशा सैनिटाइज करना, लोगों से आवश्यक दूरी बनाए रखना आदि का ध्यान रखना चाहिए।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment