Home

सीवान में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी, अब जिले में 2908 केंद्र

सिवान:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने की। इसमें सांसद, विधायक, उनके प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और अवर निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद रहे।

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1200 मतदाताओं के आधार पर एक मतदान केंद्र बनाया जाना है। इसी के तहत जिले में मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया गया है। 25 और 26 जून को मतदान केंद्रों का सत्यापन पूरा कर लिया गया। युक्तिकरण के बाद जिले में 369 नए मतदान केंद्रों का प्रस्ताव है। पहले जिले में 2539 मतदान केंद्र थे, अब इनकी संख्या बढ़कर 2908 हो गई है।

प्रस्तावित ड्राफ्ट सभी जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराया गया। 30 जून से 6 जुलाई तक इस ड्राफ्ट पर दावा, आपत्ति या सुझाव मांगे गए हैं। प्राप्त सुझावों की जांच के बाद 8 जुलाई तक निष्पादन किया जाएगा। 9 या 10 जुलाई को फिर बैठक होगी। इसके बाद 12 जुलाई को प्रस्तावित सूची मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार को भेजी जाएगी। वहां से यह सूची 14 जुलाई को भारत निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। आयोग 18 जुलाई को सूची पर अंतिम अनुमोदन देगा।

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 369 मतदान केंद्रों में मतदाताओं को शिफ्ट किया गया है। ये सभी केंद्र पहले से निर्धारित भवनों में ही रहेंगे। जहां एक भवन में दो या तीन केंद्र हैं, वहां 1200 से अधिक मतदाता होने पर उन्हें दूसरे केंद्र पर शिफ्ट किया गया है। नए केंद्र भी पुराने केंद्रों के स्थान या नजदीकी सरकारी भवनों में बनाए गए हैं। पूरे जिले में केवल 8 नए मतदान केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव है।

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के बारे में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम 1 जनवरी 2003 की अंतिम सूची में है, उन्हें केवल अपनी प्रविष्टि की पुष्टि करनी है। इसके लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। यदि किसी मतदाता के माता या पिता 1 जनवरी 2003 तक सूची में शामिल थे, तो ऐसे व्यक्ति को भी नामांकन के लिए दस्तावेज देने की जरूरत नहीं है, चाहे उसकी जन्मतिथि कुछ भी हो। यह सूची ऑनलाइन उपलब्ध है और सभी जनप्रतिनिधियों को इसकी सॉफ्ट कॉपी दी गई है।

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि सभी मतदान केंद्रों के लिए BLA की नियुक्ति करें ताकि पुनरीक्षण कार्य में सहयोग मिल सके।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago