बिरनी(गिरिडीह)प्रखंड क्षेत्र के पड़रिया में भाकपा माले ने मंगलवार को ग्राम सभा का आयोजन किया। जिसमे 16 जनवरी जन नायक कॉमरेड महेंद्र सिंह के 19 वीं शहादत दिवस के अवसर पर बगोदर में आयोजित संकल्प सभा में हजारों की संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया।संबोधित करते हुए बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने गिरिडीह जिला को आकंक्षी जिला घोषित किया है लेकिन गिरिडीह जिला के साथ उपेक्षा किया गया है।डिजिटल इंडिया में अधिकारी जमीन का ऐसा रिपोर्ट बना रहे है जिससे गरीब किसान को सैकड़ों एकड़ के मालिक बना दिया गया है जिस वजह से ग्रामीण गरीब आवास योजना से वंचित हो रहे हैं।कहा जितने बड़े पैमाने पर सड़क बननी चाहिए उतनी राशि केंद्र सरकार की ओर से नहीं दिया जा रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि 16 जनवरी को महेंद्र सिंह के शहादत दिवस के मौके पर संकल्प लें की केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार दोनों सरकारों को अल्टीमेटम दें की तत्काल इन सभी सवालों पर तुरंत पहल किया जाए अन्यथा महेंद्र सिंह के बताए हुए रास्ते पर चलते हुए बड़ी जनांदोलन का शंखनाद करेगी। इस दौरान माले राज्य कमिटी सदस्य सीताराम सिंह,प्रखंड कमिटी के सदस्य रामसहाय यादव,मुखिया विजय दास,समाजसेवी एतवारी साव,संतोष कुमार दास,मनु दास,गोविंद साव,जागेश्वर यादव,सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment